
संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट
संबलपुर, 22 मार्च, 2024. संबलपुर में 85वीं सीआरपीएफ दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाने की खबर है. इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं अधिकारियों व कार्मिकों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और पुलिस उपमहानिरक्षक नेक क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली. इस दौरान क्षेत्रीय कावा संबलपुर में महिलाओं ने मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता एवं बच्चों ने पेंटिंग स्पर्धा में भाग लिया. खबर है कि प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया गया . स्थापना दिवस के मौके पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ जहां बल के कार्मिकों के बच्चों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, ड्रीम इंडिया पब्लिक स्कूल, मारवाड़ी युवा मंच के साथ नानगराम उच्च विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके अलावा मुख्यालय और प्रशासन कंपनी के बीच” वॉलीबॉल ” का मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया. इस स्पर्धा में प्रशासन कंपनी ने 020 से मुख्यालय कंपनी को पराजित कर ट्रॉफी जीती. बता दें कि 19 मार्च 1950 को तत्कालीन गृह मंत्री व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस बल को निशान सहित झंडा प्रदान किया था. यह पूरे विश्व की सबसे बड़ी अर्ध सैनिक बल के रूप में जाना जाता है. जिसमें 248 बटालियन है एवं जो देश भर में विभिन्न प्रकार की सुरक्षात्मक सेवाएं दे रही हैं .
