
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
पटना : महागठबंधन में बिना सीट बंटवारे के ही आरजेडी ने प्रत्याशियों के लिए सिंबल बांटना शुरू कर दिया तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा अलग-अलग राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने पहुंच गए सूत्र बताते हैं कि गुरुवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद अखिलेश सिंह ने से मीडिया से महागठबंधन में टिकट वितरण के सवाल पर कहा कि एक से दो दिन में तस्वीर साफ हो जाएगी. सब रास्ते पर है, सीट बंटवारा हो जाएगा . वहीं, भाकपा के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और इसके बाद पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने निकल गए . भाकपा की ओर से सीट बंटवारे को लेकर शुक्रवार को प्रेस वार्ता बुलाई गई. उधर, वाम दलों में भाकपा माले चार सीटों पर अड़ा है. पार्टी ने 8 सीटों पर दावेदारी की थी . सूत्रों के मुताबिक, अभी तक आरा, नालंदा, और काराकाट सीट पर सहमति बनी है. लेकिन सिवान सीट को लेकर दोनों के बीच गतिरोध कायम है. माले यहां से पूर्व विधायक अमरनाथ यादव को लड़ना चाह रहा है . जबकि आरजेडी यहां से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को चुनाव मैदान में उतारना चाह रहा है . दूसरी ओर बेगूसराय सीट पर कांग्रेस और भाकपा में जिच है. भाकपा ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है . जबकि कांग्रेस की सीट को पिछला चुनाव लड़ चुके अपने फायर ब्रिगेड नेता कन्हैया कुमार के लिए मांग रही है. दरअसल, कन्हैया कुमार पिछला चुनाव भाकपा के उम्मीदवार के तौर पर लड़े थे . हालांकि माना जा रहा है, इस सीट को भाकपा को देने पर सहमति बन रही है. सीपीएम को भी एक सीट खगड़िया देने पर सहमति बनी है. जबकि वीआईपी के मुकेश साहनी के साथ सहमति बनने पर शेष बच्ची 28 सीटों में से एक सीट दे सकता है. सूत्रों की माने तो पशुपति पारस के साथ समझौते को लेकर घटक दलों में सहमति नहीं बन पा रही है. इस बीच राजद के दो और टिकट फाइनल हुआ है. जदयू के मुकाबले बाहुबली की पत्नी और लालू यादव के पुराने खिलाड़ी को चुनाव मैदान में उतर जा सकता है . वहीं, मुंगेर सीट पर चुनाव रोचक हो गया है. इसके अलावा बांका सीट पर भी सिंबल दे दिया गया है . लालू ने यहां जयप्रकाश यादव पर भरोसा जताया है जबकि राजद ने मुंगेर सीट पर बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनिता कुमारी को आरजेडी का सिंबल दिया है.
