हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
हैदराबाद,23 मार्च, 2024. समाजवाद के प्रखर प्रवक्ता, चिंतक एवं विशिष्ट स्वाधीनता सेनानी डॉ राम मनोहर लोहिया की जयंती आज शाम यानी शनिवार शाम 5 बजे हैदराबाद के एबिड्स स्थित 105 सूर्य लोक परिसर में गनफाऊंडरी के पीछे आयोजित होने की सूचना है. जयंती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के लखनऊ से युवा समाजवादी नेता तथा प्रखर प्रवक्ता दीपक मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहकर डॉ लोहिया को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे और मौजूद समाजवादी साथियों को संबोधित भी करेंगे . इस आशय की जानकारी लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष तथा अवकाश प्राप्त न्यायाधीश ठाकुर गोपाल सिंह ने यहां दी है . उन्होंने सभी समाजवादी विचारकों से आग्रह क्या है कि आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंच कर महान स्वतंत्रता संग्रामी तथा समाजवाद के प्रखर प्रणेता डॉ राम मनोहर लोहिया को जरूर श्रद्धा सुमन अर्पित करें.
