हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ के साथ संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका
संबलपुर/हैदराबाद,24 मार्च,2024.ओड़िशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय अधिवेशन, ” उत्कर्ष” 6 और 7 अप्रैल को संबलपुर नगर के” रिवर इन रिजॉर्ट “लिंक रोड, दुर्गा पाली संबलपुर में होने की खबर है. इस संदर्भ में पिछले दिनों मारवाड़ी युवा मंच के सभी शाखों की तैयारी बैठक हुई. जानकारी के मुताबिक वर्षों बाद संबलपुर में आयोजित किए जाने वाले इस दो दिवसीय अधिवेशन को भव्य बनाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच संबलपुर, खेतराजपुर, नव चेतना शक्ति, नवयुग और उदय स्टार से जुड़े हुए सदस्यों अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं . मालूम पड़ा है कि इस दो दिवसीय अधिवेशन में समूचे प्रांत से लगभग पांच सौ से अधिक युवा डेलिगेट्स के आने की संभावना है. उल्लेखनीय है कि मारवाड़ी युवा मंच देश व समाज की प्रगति के लिए निरंतर सेवा कार्य करते रहा है . हालांकि संबलपुर में आयोजित होने जा रहे इस दो दिवसीय के प्रथम दिन प्रांतीय कार्य समिति की बैठक, प्रांतीय सभा, पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे वहीं, दूसरे दिन सभी शाखोंओं के नए पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक शपथ पाठ एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए विख्यात मोटिवेशनल प्रवक्ता सोनू शर्मा कार्यशाला आयोजित कर वहां मौजूद सभी सदस्यों को उद्बोधन देंगे. जानकारी है कि अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य के राज्यपाल रघुवर दास, सांसद सुजीत सेठ, युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर, अमित अग्रवाल, समाजसेवी सुदर्शन गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक छापरिया, राष्ट्रीय महामंत्री सुंदर प्रकाश व संतोष शर्मा सहित कई बड़े चेहरे उपस्थित रहेंगे.