
संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका की यह रिपोर्ट.
उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन व मारवाड़ी युवा मंच बलांगीर के संयुक्त तत्वावधान में होली के अवसर पर” हास्य” कवि सम्मेलन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मंत्री आनंद उदय सिंहदेव एवं सम्मानित अतिथि उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल और नगर पालिका अध्यक्ष लीका साहु प्रमुख के उपस्थिति में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ. जिसका सफल मंच संचालन बलांगीर शाखा के अध्यक्ष मनोज जैन ने किया . इस अवसर पर अपने संबोधन में दिनेश अग्रवाल ने मारवाड़ी समाज के उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा, उत्कल प्रांत के करीब 12 लाख मारवाड़ी समुदाय हमेशा से समाज हित के लिए काम करते आ रहा है एवं हर प्राकृतिक आपदाओं में शासन प्रशासन के साथ मिलकर काम किया है वहीं, मुख्य अतिथि सिंह देव ने प्रांतीय अध्यक्ष की बात पर अपनी मुहर लगाते हुए कहा कि मारवाड़ी समाज का कोई विकल्प नहीं है और यह समाज न केवल ओड़िशा में बल्कि देश के कोने-कोने में पहचान बनाए हुए हैं. मंचासीन अतिथियों में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल अग्रवाल, युवा मंच के अध्यक्ष रितेश अग्रवाल, प्रमुख भी मौजूद रहे. जबकि हास्य कवि मंच पर देश के अनेक हिस्सों से पधारे हुए हास्य कवि व कवयित्रियों ने देर रात तक हास्य रस की कविताएं सुनाकर काव्य श्रोताओं को आनंदित कर दिया.