बुधवार को इस बात की चर्चा बहुत जोरों से शुरू हुई कि भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा हैदराबाद की राजनीतिक पीच पर दिग्गज नेता असदुद्दीन ओवैसी को चुनाव में पटकनी देंगी. इस बात में कितना दम है, बताते हैं हैदराबाद से राजनीतिक संवाददाता देहाती विश्वनाथ.
हैदराबाद,28 मार्च, 2024. देश की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के हैदराबाद में एआईएमआईएम के दिग्गज नेता असदुद्दीन ओवैसी से सीधे टकराने की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद की राजनीति में इस बार कुछ बड़ा होने वाला है. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इस बार के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं . सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस पार्टी सानिया मिर्जा की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाहती हैं और इस कारण वह हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ उन्हें चुनाव मैदान में उतारना चाहती है . अगर ऐसा होता है तो हैदराबाद का चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प हो जाएगा क्योंकि असुदीन ओवैसी पिछले चार चुनाव से यहां से जीतते आए हैं.
अजहरुद्दीन ने दिया प्रस्ताव
कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने खबर दी है कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हुई थी और इसमें लोकसभा उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा रहा था तब वहां मीटिंग में मौजूद मोहम्मद अजहरूद्दीन सानिया मिर्जा हैदराबाद से टिकट देने का प्रस्ताव रखा था . बता दें कि मोहम्मद अजहरुद्दीन का सानिया मिर्जा के साथ पारिवारिक रिश्ता है. सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा से अजहरुद्दीन के बेटे असदुद्दीन की शादी हुई है. हैदराबाद की लोकसभा सीट का खास महत्व है क्योंकि यह समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविध जननांकिय गुणो के लिए जाना जाता है. यह सीट हमेशा से ऑल इंडिया मजलिस ई इतेहादउल मुसलीमिन का गढ़ रही है. हालांकि हाल में यह इलाका कांग्रेस के लिए अच्छा साबित हुआ है जिसमें एआईएमआईएम को मजबूत चुनौती मिली है. इसलिए लिहाज से हैदराबाद का चुनावी मैदान इस बार बेहद खास होगा . चूंकि, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, इसलिए इस बार कांग्रेस अपनी इस जीत को हैदराबाद में भुनाना चाहती है. लेकिन यह इतना आसान भी नहीं होगा क्योंकि हैदराबाद लोकसभा के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से 6सीटें ओवैसी ने जीती थी और एक सीट पर बीजेपी ने परचम लहराया था . अब देखना होगा की हैदराबाद लोकसभा सीट पर ऊंट किस करवट बैठता है.