
हैदराबाद से राजनीतिक संवाददाता देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
नई दिल्ली/ पटना/हैदराबाद,30 मार्च,2024. भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा के नाम की चर्चा जोरों पर है. उनके पिता व कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा भी विकल्प में है . नेहा के अलावा दूसरा चौंकाने वाला नाम पटना साहिब पर दावेदारी कर रहे अंशुल अवि जीत. जो लोकसभा के अध्यक्ष रही मीरा कुमार के पुत्र हैं और अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है . बता दें कि कांग्रेस के तीन दिग्गजों की संताने दावेदार हैं. महागठबंधन में कांग्रेस को जो सीटें मिली है, उनमें सर्वाधिक तीन ( किशनगंज, कटिहार और भागलपुर) दूसरे चरण की है. किशनगंज में सांसद डॉ मोहम्मद जावेद निर्विवाद प्रत्याशी हैं . वहीं कटिहार के मैदान में एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री तारीख अनवर का चुनाव लड़ना लगभग तय है . भागलपुर में अभिनेत्री नेहा शर्मा के नाम की चर्चा जोरों पर हैं. उनके पिता व विधायक अजीत शर्मा भी विकल्प में हैं. नेहा के अलावा दूसरा चौंकाने वाला नाम पटना साहिब पर जावेदारी कर रहे अंशुल अविजीत का है, जो लोकसभा की अध्यक्ष रही मीरा कुमार के पुत्र हैं और अभी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है.
आकाश सिंह भी चुनाव लड़ने के इच्छुक
उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश सिंह पश्चिमी चंपारण संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छुक हैं . इस तरह कुल 9 सीटों में से तीन पर पार्टी के तीन दिग्गजों की संताने दावेदार हैं. 31 मार्च यानी रविवार को दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक होने वाली है. उसके बाद ही प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक होंगे . वैसे दावेदार हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं.
अशोक कुमार की दावेदारी
पहले और तीसरे चरण में कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली है. चौथे चरण की समस्तीपुर उसके हिस्से में आई है . अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस सीट से तमिलनाडु में डीजी रहे बीके रवि प्रबल दावेदार हैं . पिछले तीन चुनावों से पराजित हो रहे पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार की भी दावेदारी है .
मुजफ्फरपुर के मैदान में होगी कांग्रेस
पांचवें चरण में कांग्रेस मुजफ्फरपुर के मैदान में होगी. विधायक विजेंद्र चौधरी पहले से ही तैयारी कर रहे, जबकि चर्चा में आकाश सिंह भी हैं . आकाश का नाम पश्चिम चंपारण के लिए भी चल रहा है, जहां छठे चरण में चुनाव होना है . उनके अलावा पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी और शाश्वत केदार की भी दावेदारी है . शाश्वत केदार पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडे के पौत्र हैं. छठे चरण में कांग्रेस महाराजगंज के मैदान में भी होगी. वहां विधायक विजय शंकर दूबे मजबूत प्रत्याशी हैं. दिवंगत सांसद प्रभु नाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को आरजेडी अपनी और से प्रत्याशी के रूप में सौंपना चाह रहा है. सातवें चरण में कांग्रेस अपनी पुरानी दो सीटों ( सासाराम और पटना साहिब) पर मुकाबला करेगी. उसके पास सासाराम दूसरी सुरक्षित सीट हैं . मीरा कुमार यहां से सांसद हुआ करती थी. वे पहले ही मैदान में नहीं होने की घोषणा कर चुकी हैं. उनके परामर्श से ही यहां प्रत्याशी घोषित होगा. सूत्र बताते हैं कि भाजपा से बेटिकट हुए सांसद छेदी पासवान कांग्रेस के संपर्क में हैं.