संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट.
संबलपुर, 3 मार्च, 2024. रिटेल टेरिटरी संबलपुर ने मैसेज टाटानगर सर्विस स्टेशन, अइंठापाली — संबलपुर में बीपीसीएल के रिटेल आउटलेट डीलरों, टेरिटरी टीम के सदस्यों, संबलपुर के ऑटोमोबाइल डीलरशिप के प्रतिनिधियों और कुछ चुनिंदा ग्राहकों की मौजूदगी में नई स्पीड पेट्रोल का शुभारंभ किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता टेरिटरी मैनेजर( रिटेल) निलेश लाले, टेरिटरी मैनेजर गैस, उत्तम मिंज, और टेरिटरी मैनेजर एलपीजी, अरुणव बिस्वास ने की. जबकि इसका संचालन सेल्स मैनेजर रिटेल संबलपुर अखिलेश बेहरा ने किया. मिली जानकारी के मुताबिक, संबलपुरी रिटेल टेरिटरी के अंतर्गत ओड़िशा के कल 13 जिले शामिल है और वर्तमान में स्पीड पेट्रोल वाले 38 रिटेल आउटलेट है . उल्लेखनीय है कि भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड वर्ष 2002 में स्पीड नाम से ब्रांडेड ईंधन पेश करने में अग्रणी रहा है . स्पीड विश्व स्तरीय मल्टी- फंक्शनल एडिटिव ( एमएफए ) और अद्वितीय घर्षण संशोधक ( एफएम ) से समृद्ध एक प्रीमियम पेट्रोल है, जिसका संयोजन पिक इंजन प्रदर्शन को बढ़ता है, माइलेज में सुधार करता है और वर्तमान भारतीय ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में सभी पेट्रोल चलित वाहनों में एक सुचारू ड्राइव प्रदान करता है . संबलपुर बाजार में स्पीड के पुनर्जन्म को चिन्हित करने के लिए केक काटने और गुब्बारे छोड़ने के साथ लॉन्च कार्यक्रम का समापन हुआ. ग्राहक आज से भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के तीन रिटेल आउटलेट्स पर स्पीड प्राप्त कर सकते हैं.