जदयू विधायक गोपाल मंडल का वीडियो वायरल, होली के गानों पर महिला सिंगर के साथ किया डांस
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ
जदयू विधायक गोपाल मंडल के वीडियो वायरल हुए हैं. विधायक होली के गानों पर महिला सिंगर के साथ डांस करते दिख रहे हैं
भागलपुर/ नवगछिया / हैदराबाद, 11 मार्च, 2025. बिहार में भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. होली मिलन समारोह के अवसर पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मंच पर ठुमके नजर लगाते नजर आ रहे हैं. होली का खुमार और विधायक गोपाल मंडल का अंदाज, दोनों ही हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. भागलपुर में पिछली रात नवगछिया के गोपाल गौशाला में आयोजित होली मिलन समारोह में विधायक गोपाल मंडल भी होली का जश्न मनाते हुए दिखे.
इस दौरान विधायक ने रंग गुलाल से सराबोर इस कार्यक्रम में जब गायक और गायिका ने मंच संभाला, विधायक गोपाल मंडल खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर ” होली खेले रघुवीरा अवध में और रंग बरसे भींगे चुनर वाली जैसी गानों की धुन पर पूरे जोश के साथ ठुमके लगाए .
वायरल हो रहे वीडियो
विधायक गोपाल मंडल ने गायिका के साथ मंच पर डांस करने के बाद गायिका को 500/ रुपए का नोट भेंट किया. हालांकि ” ओड़िशा न्यूज़” इंडिया ब्रॉडकास्ट” हिंदी न्यूज़ पोर्टल इस वायरल वीडियो की उसकी नहीं करता है . विधायक ने बीते दिनों लोकप्रिय अंगिक गायक छैला बिहारी कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को सम्मिलित होने का निवेदन किया ताकि लोग होली का लुफ्त उठा सके.