झारखंड का’ लॉरेंस बिश्नोई ‘ बन चुका था अमन साहू, दोनों में थीयारी, एनकाउंटर में मर गया

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया गया है. झारखंड पुलिस अमन साहू को रायपुर जेल से रांची ले जा रही थी.

रांची/ पलामू / हैदराबाद, 11 मार्च, 2025. झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया गया है. झारखंड पुलिस अमन को रायपुर जेल से रिमांड पर रांची ले जा रही थी. पलामू में पुलिस टीम पर बम से हमला किया गया और अमन ने इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की. इस दौरान वह मुठभेड़ में मर गया. एक पुलिस जवान भी घायल हुआ है . पिछले दिनों रांची के बरियातू में कोयला ट्रांसपोर्टर को गोली मारकर जख्मी किए जाने के मामले में पुलिस ने अमन गैंग के शूटर्स को
अरेस्ट किया था . इसी मामले में अमन साहू को रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था. गैंगस्टर अमन से रांची पुलिस पूछताछ करना चाहती थी. दरअसल, हजारीबाग जिले में एनटीपीसी डीजीएम कुमार गौरव की हत्या के मामले में भी उससे पूछताछ होनी थी . यह पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर मंगलवार सुबह पलामू जिले में चैनपुर के अंधारी धौड़ा में हुआ. जब रांची पुलिस अमन साहू को रायपुर से ला रही थी. पलामू में गैंगस्टर के साथियों ने बम से हमला किया. इससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और मौके की तलाश में अमन ने पुलिसकर्मियों से इंसास राइफल छीनकर भागने की कोशिश की . पुलिस ने उसे रुकने को कहा, लेकिन भागते हुए उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मार गिराया .अमन समेत 21 पर एटीएस में केस दर्ज

रायपुर जेल में बंद अपराधी अमन साहू के इशारे पर कोयला ट्रांसपोर्टर विपिन मिश्रा पर जानलेवा हमला की वारदात पर एटीएस ने केस दर्ज किया था. एटीएस ने अमन साहू और उसके गिरोह के 21 सदस्यों पर बीएनएस एक्ट के तहत सांगठनिक अपराध में संलिप्तता का केस दर्ज किया है. इस केस में एटीएस ने अमन साहू, उसके भाई आकाश साहू, चंदन साहू, शूटर हरि तिवारी, राजा अंसारी, मधुपुर जेल में बंद अमन साहू के सहयोगी आकाश रॉय उर्फ मोनू, योगेश्वर साहू एवं अन्य के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.


साहू ने एक पुलिसकर्मी से इंसास राइफल छीन ली थी और वहां राइफल से जब तक तबाही मचा पाता उससे पहले ही एक्शन में आते हुए एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रमोद सिंह उर्फी पीके ने अमन साहू को ढेर कर दिया. इस तरफ से मारा गया लॉरेंस का यार.