” मैं तुम्हें नंगा कर दूंगा और पिटाई करवा दूंगा, ” विधानसभा में सीएम को क्यों आया इतना गुस्सा
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने फर्जी पत्रकार बनकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने विधानसभा में कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से बेनकाब किया जाएगा.
हैदराबाद, 16 मार्च, 2025 तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने पत्रकारों के रूप में प्रस्तुत होकर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से शर्मसार किया जाएगा . रेवंत रेडी ने विधानसभा में यह भी कहा कि आलोचना स्वीकार्य है, लेकिन परिवार के सदस्यों को निशाना बनाना अनुचित है. उन्होंने हाल ही में दो महिला पत्रकारों की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही है. उन्होंने सवाल किया’ हम सार्वजनिक जीवन में हैं, लेकिन हमारे परिवारों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक पत्रकारिता की आड़ में अपमानजनक सामग्री फैलाने की प्रवृत्ति को रोका नहीं जाएगा तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे.
लाखों लोग तुम्हें पिछले सड़कों पर उतर आएंगे – रेवंत रेड्डी
विधानसभा में बोलते हुए सीएम रेड्डी ने कर बयान दिया’ ऐसा मत सोचो कि मैं मुख्यमंत्री होने की वजह से चुप हूं . मैं तुम्हें नंगा कर दूंगा और पिटवा दूंगा. मेरे कहने पर लाखों लोग सड़कों पर उतर आएंगे.’ उन्होंने यह भी कहा कि वह कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई करेंगे, लेकिन इसे उनकी कमजोरी ना समझा जाए .
पत्रकारों की लिस्ट तैयार करने का आदेश
सीएम ने आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी को मान्यता प्राप्त पत्रकारों की लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा’ जो लोग लिस्ट में नहीं है वह पत्रकार नहीं बल्कि अपराधी हैं और उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा अपराधियों के साथ किया जाता है.
तेलंगाना मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री रेड्डी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा’ अगर कोई नकाब पहनकर झूठी खबरें फैलाएगा तो हम उनका नकाब हटा देंगे और नंगा कर देंगे, उन्होंने यह भी कहा कि यूट्यूब चैनल शुरू करके किसी को भी पत्रकार नहीं माना जा सकता.
मुख्यमंत्री रेड्डी ने वित्तीय संकट पर जताई चिंता
विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राजकीय खराब वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा की और कहा, सरकार को हर महीने कर्मचारियों को वेतन देने में कठिनाई हो रही है . कर्मचारियों को डीए की मांग को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे अनुरोध किया कि राज्य की मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए इस पर अधिक दबाव न बनाया जाए.