हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है . जहां पर एक विवाहिता को दहेज की वजह से ससुराल वालों ने बेरहमी से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई
गाजियाबाद/ हैदराबाद, 17 मार्च, 2025. यूपी के गाजियाबाद में एक विवाहिता को दहेज में 21 लाख रुपए कैश और फॉर्च्यूनर कार न मिलने पर उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से प्रताड़ित किया.पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की . पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है . शादी के बाद शुरू हुआ अत्याचार+ गाजियाबाद में विजयनगर थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 2 साल पहले कवि नगर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. विवाह में लड़की के परिजनों ने कड़ी 45 लख रुपए खर्च किए और नकदी, जेवरात, कपड़े, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक समान के साथ एक कार भी दी थी. लेकिन शादी के महज 15 दिन बाद ही उसके पति ने 5 लाख रुपए की मांग कर दी, जिसे लड़की के पिता ने पूरा भी कर दिया. इसके बाद भी ससुराल वालों की लालच बढ़ती गई और 21 लख रुपए कैश व फॉर्च्यूनर कार की मांग की जाने लगी. जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.
कैमरों से निगरानी और ससुर की दरिंदगी + पीड़िता का आरोप है कि उस पर नजर रखने के लिए ससुरालियों ने घर में सीसीटीवी कैमरे तक लगवा दिए. इस दौरान उसके ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की. जब पीड़िता ने इस घटना की शिकायत अपनी सास और पति से की, तो उसे ही दोषी ठहराकर बुरी तरह से पीटा गया.
बेटे के जन्म के बाद भी नहीं बदला ससुरालियों का रवैया
जनवरी 2023 में पीड़िता ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया. बड़े – बुजुर्गों के हस्तक्षेप के बाद वह कई बार ससुराल लौटी, लेकिन हर बार उसे मारपीट और यातनाओं का सामना करना पड़ा.
मायके में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी
दिसंबर में जब पीड़िता अपने मायके में थी, तब ससुराल पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी + पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी .