पायलट, हरीश चौधरी, रंधावा समेत कांग्रेस के सभी महासचिव और प्रभारी दिल्ली बुलाए गए

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
8 अप्रैल को कांग्रेस कार्यसमिति ( CWC) की विस्तारित बैठक के साथ शुरू होगी, इसके बाद 9 अप्रैल को
एआईसीसी प्रतिनिधि सम्मेलन होगा.
नई दिल्ली / हैदराबाद, 17 मार्च, 2025. कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी महासचिवों और राज्य प्रभारियों की एक बैठक दिल्ली में बुलाई है. यह बैठक ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ( एआईसीसी ) के मुख्यालय इंदिरा भवन में 18 मार्च, मंगलवार शाम 5 बजे होगी. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे. इस बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावों की रणनीति और भाजपा की ” जन विरोधी नीतियों ” और संविधान पर ” लगातार हमले” के खिलाफ पार्टी की भविष्य की दिशा तय करना है. इसके अलावा, अगले महीने गुजरात के अहमदाबाद में एक और एआईसीसी बैठक होने वाली है. हाल ही में कांग्रेस महासचिव ( संगठन) केसी वेणुगोपाल ने 8 व 9 अप्रैल 2025 को प्रस्तावित अहमदाबाद बैठक की तैयारियों का जायजा लिया. सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक का दौरा किया और भारत के पहले गृह मंत्री को श्रद्धांजलि दी . वेणुगोपाल ने एक्स पर लिखा, “8 व 9 अप्रैल को होने वाली ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी बैठक की तैयारियों के लिए अहमदाबाद में सरदार पटेल स्मारक गया और
हमारे महान स्वतंत्रता सेनानी एवं इस कांग्रेसी नेता को श्रद्धांजलि दी .
8 अप्रैल को होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक
अहमदाबाद में होने वाली बैठक 8 अप्रैल को कांग्रेस कार्य समिति ( सीडब्ल्यूसी ) की विस्तारित बैठक के साथ शुरू होगी, इसके बाद 9 अप्रैल को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि सम्मेलन होगा. दोनों बैठकों की अध्यक्षता
मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे, जिसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी एवं कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और अन्य एआईसीसी प्रतिनिधि शामिल होंगे. यह सत्र बेलगावी में हुई विस्तारित सीडब्ल्यूसी बैठक ( नव सत्याग्रह बैठक) के संकल्पों की निरंतरता में है, जो 1924 में महात्मा गांधी की अध्यक्षता के 100 साल पूरे होने की याद में आयोजित की गई थी. वेणुगोपाल ने 23 फरवरी को कहा था,” महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर और संविधान की विरासत को संरक्षित करने की जरूरत को देखते हुए, 26 जनवरी 2025 से 26 जनवरी 2026 के बीच कांग्रेस’ संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा ‘ शुरू करेगी. गुजरात में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी सत्र के साथ हम सत्य, अहिंसा और न्याय के गांधीवादी आदर्शों की पुष्टि करेंगे” यहां 2025 के लिए कांग्रेस के प्रमुख महासचिवों और राज्य प्रभारियों के नाम दिए गए हैं( हाल के संगठनात्मक बदलावों के आधार पर).