नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ देवेंद्र प्रधान, श्रद्धांजलि देने पहुंचे पीएम मोदी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ देवेंद्र प्रधान का 84 वर्ष की आयु में नई दिल्ली में निधन हो गया. डॉ देवेंद्र प्रधान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के के पिता अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री डॉ देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है .

नई दिल्ली/ हैदराबाद, 17 मार्च, 2025. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ देवेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया. उन्होंने 84 वर्ष की आयु में आखरी सांस ली . वहीं उनके निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है . बता दें कि वह धर्मेंद्र प्रधान के पिता डॉ देवेंद्र प्रधान भी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री थे . उनके पुत्र धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार में शिक्षा मंत्री हैं . भाजपा की ओड़िशा इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ देवेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली.

ओड़िशा के सीएम ने व्यक्त किया शोक

ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी डॉक्टर देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, डॉ देवेंद्र प्रधान एक लोकप्रिय नेता और योग्य सांसद थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया.

नवीन पटनायक ने भी जताया शोक

ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने डॉ देवेंद्र प्रधान के निधन पर शोक संवेदना जताते हुए कहा कि देवेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठनात्मक कौशल और अडिग व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद क्या जाएगा . नवीन पटनायक ने कहा डॉ देवेंद्र प्रधान के निधन से राज्य ने एक प्रभावशाली नेता खो दिया है.

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

डॉ देवेंद्र प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी शोक संवेदनाएं प्रकट की है . केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता के निधन पर कई राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेताओं ने भी दुख जताया है .
भाजपा के अलावा, अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.+ अंतिम संस्कार की तैयारी+ परिवार के गरीबी सूत्रों के मुताबिक, डॉ देवेंद्र प्रधान का अंतिम संस्कार ओड़िशा में उनके पैतृक गांव में किया जाएगा . भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के बड़े नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की तैयारी में है .