अध्यक्ष पद ग्रहण करने परबधाई देने वालों का ताँता

ए सुरेंदर सिंह के काछी संघ रामसिंहपुरा – कारवान के अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर बधाई देने वालों का ताँता

हैदराबाद, 20 मार्च, 2025. यहां के विशिष्ट समाजसेवी सुरेंदर सिंह के काछी संघ, रामसिंहपुरा,कारवान के अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर समाज के विशिष्ट लोगों ने उन्हें ढेर शुभकामनाएं दी और खुशी का इजहार जताया. कारवान स्थित संघ कार्यालय में आयोजित पद ग्रहण कार्यक्रम में सिकंदराबाद काछी संघ के अध्यक्ष एम रवि प्रकाश सिंह और महासचिव एम तारा सिंह ने भी अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर ए सुरेंदर सिंह को ढेर शुभकामनाएं दी . इस दौरान
ए सुरेंदर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि काछी संघ रामसिंहपुरा कारवान समिति का अध्यक्ष पद ग्रहण करने का जो मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इसके लिए मैं संघ के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं. यह केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है . मैं समाज को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि समाज की उन्नति, एकता और समृद्धि के लिए मैं पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लेता हूं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान और युवा पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे ताकि आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूं. मैं आप सभी से इस कार्य के लिए सहयोग, समर्थन और मार्गदर्शन की अपेक्षा रखता हूं, ताकि हम समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें. इस अवसर पर काछी समाज रामसिंहपुरा के सदस्य टी गोविंद सिंह, कवि गोविंद अक्षय ने अपने संदेश में कहा कि समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला नेतृत्व जब सही हाथों में होता है, तो प्रगति और एकता की राह स्वयं बन जाती है. उन्होंने ए. सुरेंदर सिंह को काछी संघ के अध्यक्ष पद ग्रहण करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी . उन्होंने कहा कि सुरेंदर सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि समर्पण और सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है . उनके कुशल मार्गदर्शन ने काछी समाज न केवल संगठित होगा, बल्कि विकास के नए प्रतिमान भी स्थापित करेगा. इस मौके पर काछी समाज रामसिंहपुरा के पूर्व महासचिव एच मुन्ना सिंह, एम अरुण सिंह, एम मेरुन सिंह, एच दीपेश सिंह आदि प्रमुख व्यक्तियों ने अपने विचार प्रस्तुत किया और सुरेंदर सिंह को अध्यक्ष पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी .