मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पर विवाद : तेलंगाना में आयोजन को लेकर सियासी तूफान
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता क्या है, जिसके तेलंगाना में आयोजन को लेकर कांग्रेस विवादों में घिर गई है ? कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस की तरफ से ऐसा क्या किया जा रहा है, जो इस पर विवाद खड़ा हो गया? विपक्षी ने इस मामले में क्या कहा है? आईए जानते हैं…
हैदराबाद, 20 मार्च, 2025. इस साल दुनिया की सबसे चर्चित बेटी और मॉडलिंग प्रतियोगिता — मिस वर्ल्ड का आयोजन तेलंगाना के हैदराबाद में 7 से 31 मैं 2025 तक होगा. इस मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी पर तेलंगाना सरकार 2 सौ करोड रुपए खर्च करेगी. यह 72 वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन क्या जाना है. फिलहाल इस प्रतियोगिता के आयोजन में 1 महीने से ज्यादा का समय है, लेकिन इससे पहले ही राज्य में इसका आयोजन कराया जाने पर सियासी घमासान छिड़ गया है. दरअसल, तेलंगाना की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीआरएस और भाजपा ने मिस वर्ल्ड का आयोजन तेलंगाना में कराए जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. जहां सत्ता पर काबिज कांग्रेस का कहना है कि इस आयोजन से तेलंगाना वैश्विक नक्शे पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहेगा, वहीं, विपक्ष का रहा है कि राज्य पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है. सरकार को पहले सरकारी कर्मियों की तनख्वाह देने और हम खर्च उठाने में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन कांग्रेस मिस वर्ल्ड के भव्य आयोजन के लिए भारी भरकम रकम खर्च करने के लिए तैयार है. तेलंगाना सरकार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता को राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने का अहम जरिया बता रही है. मंगलवार को ही मौजूद मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने तेलंगाना टूरिज्म का प्रचार करते हुए यादगिरीगुट्टा श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के बाहर अलग-अलग जगह पर गुलाबी साड़ी में फोटो खिंचवाई . इस पोस्ट में क्रिस्टीना ने लिखा, ” यादगिरी गुट्टा मंदिर में आने से मुझे खुशी और शांति मिली और यह सिर्फ शुरुआत है . मैं तेलंगाना और इसके छिपे हुए खजाने को देखने का इंतजार नहीं कर सकती. ” इस बार भारत की तरफ से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में निकिता पोरवाल हिस्सा ले रही हैं, जो 2024 के फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड कॉन्टेस्ट में जीत दर्ज की थी.
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता पर सियासत क्यों शुरू हो गई ?
तेलंगाना में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन पर बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की आलोचना की . उन्होंने तेलंगाना सरकार पर एक ब्यूटी प्रेजेंट के लिए 2 सौ करोड़ रुपए आवंटित करने के फैसले पर सवाल उठाए . उन्होंने कहा कि पेंशन के भुगतान, सरकारी कर्मियों की तनख्वाह, कल्याणकारी योजनाओं के लिए वित्तीय प्रबंधन में लगातार देरी हो रही है और जनता के पैसे को ब्यूटी कॉन्टेस्ट में लगाया जा रहा है. कांग्रेस सरकार हमें यह मनवाना चाहती है कि तेलंगाना में सब कुछ ठीक है. जाहिर तौर पर उनके हिसाब से निवेश लगातार आ रहा है. कृषि क्षेत्र बढ़ रहा है. कल्याणकारी योजनाएं उच्चतम स्तर पर है और मुख्यमंत्री दिन में 18 घंटे काम कर रहे हैं.
जिस मामले में कांग्रेस ने बिठाई केटीआर के खिलाफ जांच, उस पर क्या बोले ?
कितना ही नहीं, केटीआर ने तेलंगाना सरकार पर पाखंड करने का आरोप भी लगाया . उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की तुलना अपनी सरकार के दौरान कराई गई फॉर्मूला- ई रेस से की, जो कि वैश्विक मोटर स्पोर्ट इवेंट के तौर पर प्रचारित किया गया था. कांग्रेस ने बाद में इस रेस के आयोजन में ज्यादा वित्तीय खर्च का हवाला देते हुए
इसे रद्द कर दिया था. कांग्रेस ने कैसे किया पलटवार?+ बीआरएस के इन आरोपों पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने पलटवार किया है. उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित करने का बचाव करते हुए राज्य के पूर्व सीएम और भारत राष्ट्र समिति के नेता के चंद्रशेखर राव ( केसीआर ) पर तेलंगाना को दिवालिया करने का आरोप लगाया. सीएम ने कहा कि पूर्व सरकार की वजह से वर्तमान कांग्रेस सरकार को हर महीने कर्ज पर सिर्फ ब्याज के रूप में 1.53 लाख करोड़ रुपए चुकाने होते हैं. सीएम ने कहा कि अगर इतनी बड़ी रकम बचा ली जाती तो सरकार सबके लिए घर बन सकती थी एवं किसानों के साथ 70 लाख और लोगों के कर्ज माफ किए जा सकते थे.