प्रसिद्ध लोहिया वादी विचारक सुरमौली की 30 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि

हैदराबाद, 20 मार्च, 2025. लोहिया विचार मंच हैदराबाद और नो कॉस्ट इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में तेलंगाना के प्रसिद्ध समाजवादी विचारक तथा लोहिया वादी जन नेता जी. सुरमौली की 30 वीं पुण्यतिथि मनाई गई और उनके जीवन और उपलब्धियां को याद करने के लिए एक स्मारक बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक का उद्देश्य था ‘ अंतर – विवाहित जोड़ों की जाति आधारित सम्मान और और हो रही हत्याओं पर चर्चाओं की एक श्रृंखला शुरू करना, जो हाल के दिनों में न केवल तेलंगाना बल्कि पूरे भारत में व्याप्त हो गई है. आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने इन समस्याओं के समाधान भी बताए. बैठक में जय भारत आंदोलन के रमन मूर्ति, प्रसिद्ध बी सी नेता पासेम यादगिरी, अवधनाम रघुकुमार, अधिवक्ता और समाजवादी लेखक,सीएलएन गांधी,कुलनिर्मूलाना संगम के सलाहकार, लक्ष्मी नागेश्वर, जाति विहीन समाज के लिए एक चैंपियन, लोहिया विचार मंच के अध्यक्ष टी गोपाल सिंह सहित कई अन्य प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए. बैठक के दौरान भारत में जाति व्यवस्था की समस्या और उसके परिणाम स्वरूप होने वाली ऑनर किलिंग, समस्या के अपराधिक पक्ष से निपटने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक कार्यक्रम एवं समाज को लंबे समय से चली आ रही जातिगत जटिलताओं से बाहर निकालने के लिए प्रेरित किया गया. इस मौके पर सभी ने महान मानवतावादी, समाजवादी, नास्तिक, लेखक और हैदराबाद में 1971 में अपने गुरु स्वर्गीय डॉ राम मनोहर लोहिया के निर्देशानुसार कुल निर्मूलन संगम के संस्थापक को याद किया, जो भारतीय समाजवादी पार्टी के निर्माता थे, जिनके लेखन और सिद्धांत वर्तमान समय में पहले की तुलना में अधिक मूल्यवान है. इस दौरान कई वक्ताओं ने अंतरजातीय विवाहों की जाति आधारित हत्याओं की समस्या से निपटने के लिए ठोस समाधान बताए और बैठक के अंत में इस मुद्दे पर चर्चा जारी रखने और समस्या से निपटने के लिए एक कार्य योजना तैयार करने का निर्णय भी लिया. हैदराबाद स्थित सूर्यलोक परिसर, गनफाउंड्री आयोजित कार्यक्रम के अंत में युवा चिंतक जी विप्लव के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.