तेलुगु राज्यों में हिंदी भाषा वृद्धि पर कार्यवाही की मांग, केंद्रीय मंत्री से मिले हिंदी प्रचार सभा के प्रतिनिधि मंडल
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
तेलुगु राज्यों में हिंदी अध्यापकों, प्राध्यापकों और शिक्षकों की नियुक्ति पर हिंदी भाषा वृद्धि की मांग को लेकर हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधानमंत्री एस गैबुवली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से दिल्ली में मुलाकात कर उनसे चर्चा की
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 21 मार्च, 2025. हिंदी भाषी प्रदेशों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हिंदी भाषा वृद्धि पर कार्यवाही को लेकर पिछले दिनों हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधानमंत्री एस गैबुवली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की और तेलुगु राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हिंदी भाषा वृद्धि को लेकर व्यापक चर्चा की.वहीं, प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि हिंदी के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए
विद्यालय स्तर से ही हिंदी भाषा को अपना यह जानें चाहिए और इसके लिए हिंदी अध्यापकों, शिक्षकों और प्राध्यापकों की नियुक्ति आवश्यक है . केंद्रीय राज्य मंत्री से चर्चा करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि
तेलुगु प्रदेशों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मॉडल स्कूल में अब तक एक भी पीजीटी हिंदी अध्यापक नियुक्त नहीं है. इसी तरह वेलफेयर स्कूलों में भी पीजीटी हिंदी पद बहुत ही सामान्य है. इतना ही नहीं, जूनियर कॉलेजों और डिग्री कॉलेजों सहित पीजी कॉलेजों में भी हिंदी शिक्षकों सहित विश्वविद्यालयों में भी हिंदी प्राध्यापकों की भारी कमी देखी जा रही है, अगर इन शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी तो विद्यालयों से लेकर कॉलेज स्तर तक हिंदी भाषा को छात्र समाज सुचारू रूप से सीख सकते हैं. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री नित्यानंद राय को यह भी सुझाव दिया कि दक्षिण भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय अगर राजभाषा विभाग से जुड़े हिंदी भाषा संबंधी कार्यक्रम को हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद से समन्वय करती है, तो हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद
इस कार्यक्रम को करने में सफल होगी ऐसा हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के प्रधानमंत्री ने गिरिराज मंत्री को आस्वस्त किया. गिरिराज मंत्री नित्यानंद राय से चर्चा के दौरान हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की ओर से मई, 2025 में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित भी किया. वहीं, प्रतिनिधिमंडल से चर्चा करते हुए गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि बीते 90 वर्ष से हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार में अनेक हिंदी भाषा वृद्धि के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं अथवा हो रहे हैं और इसके तहत हजारों छात्रों को हिंदी
सीखने, शासकीय वह गैर शासकीय संस्थाओं में अध्यापक और अप्राध्यापक बनाकर रोजगार उपलब्ध कराने का कार्यक्रम भी जारी है. इस दौरान मंत्री नित्यानंद राय ने हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद द्वारा हिंदी के हित में किया जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा की और प्रतिनिधि मंडल को जानकारी के लिए बधाई दिया. मंत्री राय ने हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की सेवाओं को केंद्र सरकार के राजभाषा कार्यक्रमों में कार्य करने का अवसर प्रदान करने
आस्वस्त भी किया. उन्होंने कहा, हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के कार्यक्रमों की जानकारी वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक जरूर पहुंचा देंगे. इस प्रतिनिधि मंडल में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के अध्यक्ष प्रो. चंद्रदेव,
संयोजक श्रुतिकांत भारती और कानूनी सलाहकार प्रतिष्ठित अधिवक्ता वेंकट राम नरसिम्हा रेड्डी प्रमुख मौजूद थे .