” मैं रिया को सैल्यूट करता हूं ‘, सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट, वकील बोले सच की हुई जीत

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है. साथ ही अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को इस केस में क्लीन चिट दे दी है. सीबीआई के फैसले का रिया के वकील ने स्वागत किया है और अपनी प्रतिक्रिया भी दी है.
नई दिल्ली/ मुंबई/ हैदराबाद, 23 मार्च, 2025. बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सुशांत राजपूत केस में सीबीआई ने करीब 5 साल की जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है . साथ ही एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को इस केस में क्लीन चिट दे दी है . बताया जा रहा है कि जांच में एजेंसी को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित किया जा सके कि सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाया गया था .
रिया को क्लीन चिट मिलने पर क्या बोले एक्ट्रेस के वकील ?
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को आत्महत्या का मामला बताकर अब इस केस में क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी गई है. ऐसे में रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने सीबीआई की रिपोर्ट और उनके फैसले का स्वागत किया है . मीडियाकर्मी से बातचीत में रिया के वकील ने एक्ट्रेस को सीबीआई की तरफ से क्लीन चिट मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. वकील मानशिंदे ने कहा कि” मैं तो पहले दिन से यह बात कह रहा हूं कि सुशांत की मौत आत्महत्या थी और रिया चक्रवर्ती का इसमें कोई संलिप्तता नहीं थी. वकील ने कहा कि रिया पहले दिन से ही निर्दोष थी, क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत की मौत पूरी तरह से सुसाइड थी . उसमें रिया चक्रवर्ती का कोई इंवॉल्वमेंट नहीं था. रिया, सुशांत के घर से 6 दिन पहले ही निकल गई थी. उसके बाद सुशांत के कांटेक्ट में नहीं थी. अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि रिया को अनकही पीड़ाओं से गुजरना पड़ा और बिना किसी गलती के 27 दिनों तक सलाखों के पीछे रहना पड़ा. हम सीबीआई के आभारी है कि उन्होंने मामले के हर पहलू की सभी एंगल से गहन जांच की और केस को बंद कर दिया. निर्दोष लोगों को परेशान किया गया+ सतीश मानशिंदे ने कहा, सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जितनी झूठी खबरें फैलाई गई, वह बिल्कुल भी उचित नहीं थी . महामारी के कारण देश में कुछ भी नहीं होने के कारण हर कोई टीवी और सोशल मीडिया से चिपका हुआ था. मीडिया और जांच अधिकारियों के सामने निर्दोष लोगों को परेशान किया गया और परेड कराई गई . उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि ऐसा किसी भी मामले में अब कभी दोहराया नहीं जाएगा . मैं मीडिया से विनती करता हूं कि वे अपने किए पर विचार करेंगे.
रिया के परिवार और मुझे भी परेशान किया गया- मान शिंदे
एडवोकेट ने यह भी कहा कि वह मेरे एक गरीबी दोस्त और रक्षा कर्मियों के माध्यम से मेरे पास आई, जो मेरे करीबी दोस्त हैं, जिनके साथ मैंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की थी. उन्होंने कहा, ” रिया के परिवार और मेरी टीम और मुझे परेशान किया गया और हमारे जीवन को खतरे में डालने की धमकी दी गई. मैं कहना चाहता हूं कि कुछ भी हमें हमारे कानूनी कर्तव्यों को पूरा करने से रोक नहीं सका और अंत में सत्य की जीत हो गई .