डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक, हैदराबाद में समाजवादियों ने दी श्रद्धांजलि

हैदराबाद, 24 मार्च, 2025. हैदराबाद के गनफाउंड्री स्थित सूर्यलोक परिसर में जननायक कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन, समाजवादी पार्टी ( इंडिया) और लोहिया विचार मंच हैदराबाद के तत्वावधान में रविवार की शाम डॉ राम मनोहर लोहिया की 115वीं जयंती मनाई गई. विशिष्ट समाजवादी विचारक के. एन. रामदास की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में लोहिया विचार मंच हैदराबाद के अध्यक्ष तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह, प्रो.
सत्यनारायण, प्रो. सिम्हाद्री, समाजवादी पार्टी तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष, नूरुल अमीन, सोशलिस्ट पार्टी ( इंडिया) के राष्ट्रीय सचिव और सूर्यनारायण, कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन के अध्यक्ष समेत अनेक विशिष्ट लोगों ने लोहिया जयंती के अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए. वक्ताओं ने कहा कि डॉ लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक है. वहीं, लोहिया विचार मंत्र हैदराबाद के अध्यक्ष तथा सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह ने कहा कि डॉ लोहिया ने देश की आजादी के लिए अपने को समर्पित रखा. डॉ लोहिया एक दूरदर्शी नेता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे. के. एन. रामदास की अध्यक्षता में आयोजित जयंती कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि लोहिया के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलकर ही सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन लाया जा सकता है. डॉ राम मनोहर लोहिया को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए समाजवादी नेताओं ने कहा, डॉ लोहिया ने कहा था कि सामाजिक गैर बराबरी, शैक्षिक गैर बराबरी को दूर करने के लिए निरंतर संघर्ष करते रहना होगा.