कर्नाटक विधानसभा में हनीट्रैपपर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थापित, सीबीआई जांच की मांग

भाजपा विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि’ यह किसी एक पार्टी का मुद्दा नहीं है. यहां लोगों के लिए काम करने वाले विधायकों के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश है. कुछ लोग अपने छिपे हुए एजेंडे के तहत यह सब ( हनी ट्रैप ) कर रहे हैं

बेंगलुरु/ हैदराबाद, 23 मार्च, 2025. कर्नाटक विधानसभा में विपक्षी भाजपा के कडे विरोध के बीच सार्वजनिक ठेकों में मुसलमान के लिए 4 % आरक्षण देने वाला विधेयक पारित कर दिया. वहीं, इस पर अपना विरोध दर्ज कराते हुए विपक्ष के नेता आर अशोक ने इस विधेयक को ” असंवैधानिक ” करार दिया . इससे पहले, कर्नाटक विधानसभा ‘ हनी ट्रैप ‘ के मुद्दे और ठेकों में मुसलमानों के लिए 4 % आरक्षण को लेकर हंगामा हो गया. भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की वहीं कुछ विधायकों अपने हाथों में सीडी थामे हुई थी, जिन्हें लेकर दावा
किया गया कि उनके पास हनी ट्रैप को लेकर सबूत है . बाद में कुछ विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए. इस दौरान विधायकों ने स्पीकर के आसन के पास पेपर फेंके. सदन में हंगामा के चलते विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई .

कर्नाटक सरकार के मंत्री के बयान से हुआ हंगामा
दरअसल, कर्नाटक सरकार के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में दावा किया कि केंद्रीय नेताओं समेत 48 राजनेता हनी ट्रैप में फंस गए हैं. राजन्ना ने कहा कि’ कर्नाटक को सीडी और पेन ड्राइव फैक्ट्री कहा जा रहा है. पता चला है कि 48 लोगों की सीडी — पेन ड्राइव उपलब्ध हैं . नेटवर्क पूरे भारत में फैला है. कई केंद्रीय मंत्री भी फंसे हैं . ” अन्य विधायकों ने भी मंत्री राजन्ना के बयान का समर्थन किया. इसके बाद राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करने का आश्वासन दिया.

विपक्ष कर रहा है न्यायिक जांच की मांग
भाजपा विधायक और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि यह लोगों के लिए काम करने वाले
विधायकों के खिलाफ सबसे बड़ी साजिश है . कुछ लोग अपने छिपे हुए एजेंडे के तहत यह सब ( हनी ट्रैप ) कर रहे हैं. इस मुद्दे पर सदन में बोलते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और किसी को बचाने का सवाल ही नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की जिम्मेदारी है कि इस मामले में कोई बचने न पाए. दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी. फिलहाल इस मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है.

सीबीआई जांच की मांग भी उठी

भाजपा विधायक बसनगौडा पाटिल ने गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर से हनी ट्रैप मामले की सीबीसी जांच कराने की मांग की है.