विदाई समारोह में भावुक हुए लोग.

हैदराबाद, 30 मार्च, 2025. लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष तथा पूर्व न्यायाधीश व विशिष्ट समाजसेवी ठाकुर गोपाल सिंह को तेलंगाना राज्य सूचना आयोग के न्यायिक अधिकारी पद से सेवानिवृत होने पर आयोजित समारोह में विदाई दी गई. ठाकुर साहब के नाम से परिचित विशिष्ट समाजसेवी एवं लोहिया समाजवाद के चिंतक ठाकुर गोपाल सिंह बीते चार दशक तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायिक मजिस्ट्रेट रहे. साल 2012 में वे आंध्र प्रदेश न्यायिक सेवा से सेवानिवृत के बाद तत्कालीन राज्य सरकार ने उन्हें उनकी काबिलियत के आधार पर राज्य सूचना आयोग में न्यायिक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया. ठाकुर साहब 1971 में संयुक्त आंध्र प्रदेश में समाजवादी युवजन सभा( एसवाईएस ) के राष्ट्रीय महामंत्री पद को भी सुशोभित किया. हैदराबाद स्थित मोअज्जम जाही मार्केट के निकट कार्यालय में जज साहब ठाकुर गोपाल सिंह राज्य सूचना आयोग में बतौर अधिकारी करीब 12 साल व्यतीत किए. दरअसल, ठाकुर साहब का यह दफ्तर हैदराबाद में लोहिया समाजवाद के प्रेरक बदरीविशाल पित्ती के बाद सबसे बड़ा मरकज था. कहते हैं कि इस ऐतिहासिक मोअज्जम जाही मार्केट के निकट ठाकुर साहब के इस दफ्तर में न जाने भारत के कितने डॉक्टर लोहिया और बदरीविशाल पित्ती के अनुयायियों ने ठाकुर गोपाल सिंह के साथ उनकी सात्विक जीवन शैली परंपरा के अनुरूप भोजन किया होगा. सेवानिवृत न्यायाधीश ठाकुर गोपाल सिंह के विदाई सम्मान समारोह में डॉ राम मनोहर लोहिया रिसर्च फाऊंडेशन, दिल्ली के अध्यक्ष तथा समाजवादी विचारक अभिषेक रंजन सिंह कोलकाता में रहने की वजह से कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन उन्होंने भावुक संदेश दिया है. उन्होंने कहा है कि मुझे खेद है कि डॉ. लोहिया एवं बदरीविशाल पित्ती के परम अनुयायी और मेरे अभिभावा व मार्गदर्शक सेवानिवृत न्यायाधीश और लोहिया समाजवाद के प्रवर्तक टी. गोपाल सिंह के विदाई कार्यक्रम में मैं उपस्थित ना हो सका लेकिन मैं हैदराबाद में पांचवी मीनार के परम संत, समाज सुधारक बदरीविशाल पित्ती के उसे परंपरा को जीवंत रखने वाले परम कर्मयोगी सेवानिवृत न्यायाधीश ठाकुर गोपाल सिंह जी का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं और उन्हें विशेष शुभकामनाएं देता हूं. विदाई समारोह के मौके पर इंडिया ब्रॉडकास्ट हिंदी न्यूज़ पोर्टल हैदराबाद के समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ एवं अनेक समाजवादी विचारकों ने सेवानिवृत न्यायाधीश तथा लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह जी को शुभकामनाएं प्रेषित उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है.