अतापुर में मनाई गई रामनवमी उत्सव

अतापुर में मनाई गई रामनवमी उत्सव, रामबाग के राम मंदिर में भंडारे का आयोजन

अतापुर / हैदराबाद, 6 अप्रैल, 2025 . नवरात्रि समापन के बाद राजेंद्र नगर क्षेत्र के अतापुर रामबाग स्थित राम मंदिर में श्रद्धालु भक्तों ने भगवान श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया . यहां के ऐतिहासिक श्री राम मंदिर में भगवान श्री सीताराम का विधिपूर्वक कल्याणम आयोजित किया. इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक विशिष्ट लोगों ने भगवान श्री रामचंद्र जी के विवाह समारोह में शामिल हुए और अनेक प्रकार के दान पुण्य किया. इस दौरान एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जहां हजारों लोगों ने महाप्रसाद का सेवन किया. जानकारी के मुताबिक, श्री सीतारामचन्द्रन स्वामी देवस्थान समिति के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी. वहीं, इस आयोजन पर पधारे अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया. आयोजित समारोह में श्रद्धालु भक्तों ने भगवान श्री राम का शांतिपूर्वक दर्शन किए. इस दौरान चप्पे – चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही.