प्रखर समाजवादी नेत्री, पूर्व विधायिका दिवंगत रानी डे की याद में” शीतल जल प्याऊ ” प्रबंधन उद्घाटित
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
बोकारो / साड़म / हैदराबाद, 6 अप्रैल, 2025. सुप्रसिद्ध समाजवादी विचारक तथा लोहियावादी चिंतक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता झारखंड हाई कोर्ट बैकुंठनाथ डे की धर्मपत्नी, हजारीबाग के पूर्व विधायक दिवंगत रानी डे की स्मृति में प्रत्येक वर्ष की भांति यहां के साड़म बाजार में डॉ राम मनोहर लोहिया पारिवारिक ट्रस्ट, साड़म, बोकारो के तत्वाधान में ” शीतल जल प्याऊ ” प्रबंधन लोकार्पित किया गया. स्व. रानी डे के पुत्र एडवोकेट श्याम कुमार डे, सचिव, डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट, साड़म, बोकारो द्वारा उद्घाटित ” शीतल जल प्याऊ ” प्रबंधन का लोग खूब सराहना कर रहे हैं एवं सामाजिक कल्याण एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में समाजवादी नेत्री व पूर्व विधायिका रानी डे के द्वारा किए गए उस वक्त के कार्य के लिए उन्हें शत-शत नमन करते हुए याद करते हैं. गौर तलब है कि डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट, साड़म, बोकारो के संस्थापक अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता, झारखंड हाई कोर्ट ( रांची) बैकुंठनाथ डे के सुपुत्र एडवोकेट श्याम कुमार डे आज भी अपनी पूज्य माता श्री दिवंगत रानी डे के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए कार्य को समर्पण भाव से करते आ रहे हैं.