पश्चिम बंगाल में राम नवमी पर बीजेपी का ‘ शक्ति प्रदर्शन’ भगवा हो गई सड़कें

रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में सैकड़ो रैलियां निकाली गई. अकेले कोलकाता में ही 60 से अधिक रेलियों का आयोजन हुआ. इन रेलियों में भारी भीड़ उमड़ी है .

कोलकाता/ हैदराबाद, 6 अप्रैल, 2025. पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह ही रामनवमी का पर्व शोभायात्राओं और जय श्री राम के नारों के साथ शुरू हो गया. इस दौरान लाखों श्रद्धालु कोलकाता की सड़कों पर उमड़ पड़े. रामनवमी पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सुबह से ही सड़कों पर उत्सव का माहौल दिखाई दिया. भगवा रंग के झंडे, भक्ति संगीत और रामायण के दृश्यों को दिखाने वाली झांकियां निकाली जा रही है.

कोलकाता में ही 60 रैलियां
अकेले कोलकाता में 60 से ज्यादा शोभा यात्राएं आयोजित है. वहीं, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगभग 4 से 5 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. डिप्टी कमिश्नर रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को शोभा यात्राओं के रास्तों पर सुरक्षा की निगरानी का कार्य सौंपा गया है. भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा, ” रामनवमी” पर आयोजित अनेक कार्यक्रमों में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. ” पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को रामनवमी के अवसर पर पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में राम मंदिर की आधारशिला रखी . राम मंदिर की आधारशिला सोनाचूरा गांव में रखी गई, जहां जनवरी 2007 को स्थानीय प्रशासन के भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे कम से कम सात लोगों की उपद्रवियों द्वारा की गई गोलीबारी में मौत हो गई थी. समरथ को और भक्तों के जय श्री राम के उद्घोष के बीच शुभेंदु अधिकारी ने मंदिर की नींव रखी. दरअसल, विश्व हिंदू परिषद और जागरण मंच सहित बीजेपी से संबंधित हिंदूवादी संगठन भी पश्चिम बंगाल में शोभा यात्राएं आयोजित किए हैं . इस बीच राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने बीजेपी पर इस अवसर को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, बीजेपी रामनवमी को एक राजनीतिक योजना में बदलने की कोशिश कर रही है.