हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट

हैदराबाद, 9 अप्रैल, 2025. पिछले दिनों यहां के कृषि महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित राजेंद्रनगर मीडिया मित्र क्रिकेट स्पर्धा में क्रिकेट मैच की टॉस उछाल कर शुरुआत की गई. आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के मुख्य अतिथि विशिष्ट फिल्म अभिनेता बलिरेड्डी पृथ्वीराज, सीनियर पत्रकार एम मधुसूदन और मुरलीधर प्रमुख मंचासीन थे. क्रिकेट स्पर्धाओं के लिए शुभोदयम सुब्बाराव ( राजशेखर) एवं राजेंद्रनगर के पुलिस इंस्पेक्टर कास्त्रो, अतापुर इंस्पेक्टर नागेश्वर राव व राजेंद्र नगर पुलिस अधीक्षक तुला श्रीनिवास ने आयोजित क्रिकेट खेल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पत्रकार भय और हिचक के समाज को जागने के लिए अच्छी खबर लिखें. फिल्म अभिनेता ने कहा, पत्रकार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सबसे आगे रहते हैं. इस मौके पर रंगा रेड्डी जिला भाजपा महामंत्री वनिता रेड्डी ने कहा कि समाचार लिखते वक्त पत्रकारों को समाज के प्रति जवाबदेह होना चाहिए. वहीं, इंस्पेक्टर नागेश्वर राव ने वरिष्ठ पत्रकार एम मधुसूदन और मुरलीधर के साथ क्रिकेट म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया . आयोजित क्रिकेट स्पर्धा समारोह में भाजपा महिला मोर्चा रंगारेड्डी जिला सचिव मेकला वनिता रेड्डी के साथ वरिष्ठ पत्रकार इचु अंजैया गुप्ता, एपी चारी व मेकला दामोदर रेड्डी, ए. भीमैया बालू सुब्रमण्यम, करुणाकर, स्वतंत्र पत्रकार पवन भारती ने सुदर्शन गौड का अभिनंदन किया.
जबकि श्रीकांत की कप्तानी वाली टीम ने क्रिकेट स्पर्धा जीती, एवं पडयाल चंदू की कप्तानी वाली टीम दूसरे स्थान पर रही. इस दौरान महिलाएं व बच्चों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई. जिसमें विजेता पत्रकार के परिवारिक सदस्यों को पुरस्कृत किया गया . सबसे अच्छी बात यह रही की महिलाओं को अच्छी पसंदीदा साड़ियां देकर सम्मानित किया गया. आयोजित क्रिकेट स्पर्धा के दौरान पत्रकार करुणाकर की पुत्री वैशाली के नृत्य ने मंच पर उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया एवं पत्रकार बालू सुब्रमण्यम की बेटी का नृत्य बहुत प्रभावशाली रहा. आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार कोटला चंद्रकांत,कोलेनी महेश, सुवरिन अमसैया, श्रीकांत गौड, गोंगुरा श्रीनिवास, पत्रकार पवन भारती, संदीप कपूर, विनय कुमार, यादगिरी, मोहसिन, श्रीकांत, भीमैया और अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल रहे . आयोजित क्रिकेट स्पर्धा का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार दामोदर रेड्डी ने किया जबकि वरिष्ठ पत्रकार भीमन्ना एवं बालू सुब्रमण्यम ने सफल संचालन किया.