पति को भेजा साली के पास !

पति को भेजा साली के पास, खुद भाग गई होने वाले दामाद के साथ… फुर्र हुई सास की कहानी

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक साथ अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई. हालांकि, भागने से पहले उसने प्लान बनाया था. जिसे पति जितेंद्र कुमार ने खुद बताया है.

अलीगढ़/ हैदराबाद, 9 अप्रैल, 2025 . उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई . इस वक्त दोनों की प्रेम कहानी सुर्खियों में बनी हुई है . जानकारी यह भी सामने आई है कि सास हर दिन होने वाले दामाद से 12 से 15 घंटे तक बात करती रहती थी. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर होने वाले दामाद पर ससुर जितेंद्र कुमार ने प्राथमिक की दर्ज कराई है . लेकिन भागने से पहले सास ने गजब का प्लान बनाया था. जिसे पति जितेंद्र कुमार ने खुद बयां किया है . मीडिया से बात करते हुए जितेंद्र कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी मुझे साली के पास शादी का कार्ड पहुंचाने के लिए भेजी थी. बेटी की शादी 16 अप्रैल को तय थी. ऐसे में कार्ड वहां पहुंचाना जरूरी था. जब मैं साली के यहां से निमंत्रण कार्ड पहुंचाकर घर वापस आया तो घर में पत्नी नहीं थी . कुछ समय के लिए लगा कि वह किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई है. लेकिन जब रिश्तेदारों के यहां पता किया तो कुछ भी जानकारी नहीं मिली. शक और गहरा गया .

तुमने इन्हें परेशान कर रखा है, 20 साल हो गए, अब इन्हें भूल जाओ…’ सास को भगा ले जाने वाले दामाद ने ससुर से कहा !
यूपी के अलीगढ़ से सामने आई यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. यहां शादी से पहले ऐसा मोड़ आया की पूरा परिवार सदमे में है . मंडराक पुलिस क्षेत्र के एक गांव में एक दामाद अपनी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया. बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थी, कार्ड बंट चुके थे, रिश्तेदार जुटने लगे थे, लेकिन शादी से पहले दूल्हा- दुल्हन की मां के साथ फुर्र हो गया. ‘ तुमने इन्हें बहुत परेशान कर रखा है. 20 साल शादी को हो गए . अब इन्हें भूल जाओ…’ यह शब्द किसी फिल्मी डायलॉग जैसे लग सकते हैं, लेकिन यह हकीकत है . उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के मंडराक इलाके की. यहां एक दामाद अपनी होने वाली सास के साथ फुर्र हो गया. इस बेमेल रिश्ते और भावनात्मक धोखे की घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है . पुलिस इस मामले में फुर्र हुए सास दामाद की खोजबीन कर रही है . दरअसल, अलीगढ़ के मडराक इलाके ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी. पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. कार्ड छप चुके थे, रिश्तेदारों को न्योता दिया जा चुका था . लेकिन तभी शख्स की पत्नी और होने वाला दामाद जेवरात और लाखों की नकदी लेकर चंपत हो गए. पहले पीड़ित को लगा कि शायद उनकी पत्नी किसी रिश्तेदारी में गई हों, लेकिन बेटी के होने वाले दूल्हे के भी गायब होने की खबर से पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.