विधायक पुत्र की दबंगई, आधी रात 10 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचा माता टेकरी, पुजारी बेटे से की मारपीट
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के देवास में भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यहां उसने आधी रात को माता टेकरी के पट खोलने की जिद पर पुजारी के बेटे के साथ मारपीट की.
इंदौर/ देवास / हैदराबाद, 14 अप्रैल, 2025. मध्य प्रदेश के देवास में इंदौर के भाजपा विधायक के बेटे की दबंगई सामने आई है . विधायक का बेटा आधी रात को 10 गाड़ियों के काफिले के साथ माता टेकरी पहुंच गया. यहां पुजारी के बेटे से जिद करने लगा कि मंदिर का पाठ खोला जाए. उसने ऐसा नहीं किया तो उसके साथ मारपीट कर दी. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.
यह है मामला
प्रदेश में भाजपा नेता तो अब ठीक तरह से अपनी संतानों पर भी सता का नशा सिर चढ़ावा दिया है. ऐसे ही शुक्रवार देर रात 12 बजे करीब इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा रुद्राक्ष शुक्ला देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी पर 10 से अधिक वाहनों का काफिला लेकर ऊपर चढ़ गया. इतना ही नहीं, चामुंडा माता मंदिर के पट बंद होने पर पुजारी उपदेश नाथ के बेटे से न सिर्फ जबरदस्ती पट खुलवाने की जिद करने लगा बल्कि पट नहीं खोलने पर उसके साथ मारपीट की . पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. इस पूरे मामले में देवास के एक युवक जीतू रघुवंशी का नाम भी सामने आया है, जो कि इन सभी को लेकर ऊपर माता टेकरी पर गया था . सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि युवक की जीतू रघुवंशी पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं . देवास का प्रसिद्ध माता टेकरी पर दो देवियों बड़ी माता मां तुलजा भवानी और छोटी माता मां चामुंडा का प्रसिद्ध मंदिर है. यहां शारदीय नवरात्र में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं .
कांग्रेस ने घेरा
पूरे मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि विधायक जी अपने बच्चों पर भी ध्यान दिया कीजिए, इस तरह का कृत्य समाज में स्थान नहीं दिलाता है, साथ ही इस बात की जांच की भी मांग की है कि आखिर किसके कहने पर मंदिर के नीचे गेट खोले गए और बहनों को ऊपर जाने दिया गया?