केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे ओड़िशा, दी 4 हजार करोड़ सौगात

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे ओड़िशा, दी 4 हजार करोड़ सौगात, 19 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

भुवनेश्वर / कटक/ हैदराबाद, 17 अप्रैल, 2025. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ओड़िशा में 4000 करोड रुपए से अधिक की 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग और सीआरआई एफ ब्रिज आदि शामिल है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कटक में उत्कल केशरी डॉ. हरेकृष्ण महताब की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल हुए. और बाद में भुवनेश्वर में विकास कार्यों की समीक्षा की . इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे.
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को एक दिवसीय ओड़िशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे. जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं ने भव्य स्वागत किया . बाद में यहां से मंत्री नितिन गडकरी सड़क मार्ग के जरिए कटक स्थित रेवेंसा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित उत्कल केशरीडॉ. हरेकृष्ण महताब की 125 वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए. जयंती मौके पर मंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड ओड़िशा विषय पर आयोजित परिचर्चा में अपने विचार रखे. अपराह्न में नितिन गडकरी भुवनेश्वर पहुंचे और मंचेश्वर स्थित वर्ल्ड स्किल सेंटर का परिदर्शन किया. बाद में मंत्री कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस ( के आई एस एस ) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया . इसके तुरंत बाद नितिन गडकरी होटल मेफेयर लगून में ओड़िशा के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना कार्य की समीक्षा की. जहां राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चारण माझी मौजूद थे . बाद में गडकरी भुवनेश्वर के बरमुंडा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 4000 करोड़ रूपए से अधिक की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी. इसमें 2905 करोड़ रुपए खर्च कर निर्माण होने वाले 4 सी आरआईएफ ब्रिज का शिलान्यास किया. उसी तरह से 841 करोड रुपए खर्चे से बने दो राष्ट्रीय राजमार्ग का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्घाटन किया. इस मौके पर राज्य के अनेक वरिष्ठ नेता और भाजपा कार्यकर्ता समेत आला अधिकारी मौजूद थे. देर शाम मंत्री नितिन गडकरी राजधानी दिल्ली लौट गए.