झारसुगुड़ा की निशिता रेखानी हुई सर्जरी व ऑर्थोपेडिक एमबीबीएस ऑनर्स उत्तीर्ण

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
झारसुगुड़ा / हैदराबाद, 17 अप्रैल, 2025. अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार की कर्मठ एवं सक्रिय सदस्य प्रमिला — कैलाश रेखानी, झारसुगुड़ा ( ओड़िशा ) निवासी की सुयोग्य — होनहार सुपुत्री निशिता रेखानी ने सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक एमबीबीएस की फाइनल परीक्षा में ऑनर्स के साथ उत्तीर्ण होने पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन उड़ीसा स्टेट यूनिट के अध्यक्ष पवन कुमार सुल्तानिया ने उन्हें शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा है कि निशिता रेखानी समग्र अग्रवाल समुदाय के साथ ही अपने माता-पिता का मान बढ़ाया है, इसके लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन बधाई देता है उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है. इस संदर्भ में देर रात दूरभाष पर बातचीत में निशिता ने हिंदी न्यूज़ पोर्टल ” इंडिया ब्रॉडकास्ट” को बताया कि इस सफलता का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को जाता है. निशिता ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और मेहनत का फल है. उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं देने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया है.