झारखंड के बोकारो में कोबरा कमांडो के बीच मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट

झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए हैं . वहीं सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं.

बोकारो/ रांची/ हैदराबाद, 21 अप्रैल, 2025. झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए हैं. सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं. सूत्र बताते हैं कि दोपहर 3बजे तक रुक रुककर गोलीबारी जारी था. झारखंड के डीजीपी ने बताया कि बोकारो मुठभेड़ में एक करोड रुपए का इनामी कुख्यात माओवादी विवेक भी मारा गया है. जबकि सीआरपीएफ ने बताया कि बोकारो की मुठभेड़ में जवानों ने कुल आठ नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. एक एके सीरीज राइफल, एक एसएलआर, तीन इंसास राइफल, एक पिस्तौल और आठ देसी भरमार राइफलें बरामद की गई है. जवानों को किसी तरह की चोटिल होने की खबर नहीं है. हालांकि अब गोलीबारी बंद हो गई है लेकिन सर्च ऑपरेशन जारी है.
जानकारी के मुताबिक, झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार सुबह सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो और झारखंड पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 नक्सली के मारे जाने की खबर है. अधिकारियों के हवाले से सूत्रों ने कहा है कि यह मुठभेड़ जिले में लाल पनिया इलाके के लुगु हिल में आज सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई. सूत्र बताते हैं कि सुरक्षा बनो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अभी-अभी खत्म हुआ है .
कमांडो बटालियन का रिजॉल्यूट एक्शन कोबरा सीआरपीएफ की एक स्पेशल यूनिट है, जो गोरिल्ला और जंगल युद्ध, विशेष रूप से नक्सली खतरे से निपटने में, अपनी दक्षता के लिए जानी जाती है. गौरतलब है कि इन दिनों देश के नक्सली प्रभावित राज्यों में सुरक्षा बलों के ताबड़तोड़ एनकाउंटर देखने को मिल रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते शुक्रवार को सभी छिपे हुए नक्सलियों से जल्द सरेंडर करने और मुख्य धारा में शामिल होने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि सरकार 31 मार्च 2026 से पहले देश को नक्सलबाद के अभिशाप से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है.