मुर्शिदाबाद हिंसा का ओड़िशा कनेक्शन, 2 को पुलिस ने दबोचा, दौरा करेंगी ममता बनर्जी
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में जियाउल शेख के 2 बेटे गिरफ्तार किए गए हैं. वहीं, 6 अन्य हिरासत में लिए गए हैं. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त छात्रों का दौरा करेगी.
मिदनापुर / झारसुगुड़ा / हैदराबाद, 22 अप्रैल, 2025. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिदनापुर में एक शासकीय कार्यक्रम में कहा कि मैं मई के पहले सप्ताह में मुर्शिदाबाद के हिंसाग्रस्त छात्रों का दौरा करूंगी . इससे पहले मुख्यमंत्री ने हिंसा के लिए बीजेपी और आरएसएस को दोषी ठहराया था. हिंसा के मामले की जांच जारी है. जबकि पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने ओड़िशा पुलिस की मदद से 2 लोगों को अरेस्ट किया है. सोमवार को झारसुगुड़ा जिले से जियाउल शेख के 2 बेटों को गिरफ्तार किया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वह मुर्शिदाबाद के जाफराबाद में पिछले दिनों हुई हिंसा के दौरान पिता पुत्र की हत्या के मुख्य संदिग्धों में से एक हैं . इस बीच पुलिस ने शेख के दो बेटों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान बानी इसराइल और सेफाउल हक के रूप में हुई है. संबलपुर के पुलिस महानिरीक्षक ( उत्तरी रेंज) हिमांशु लाल ने बताया, ” छापेमारी के दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें रोकने के लिए हवा में चार राउंड गोलियां चलाई और दोनों आरोपियों को दबोच लिया.
कई छापों के बाद मुर्शिदाबाद के 6 और लोगों को भी पकड़ा गया+ पुलिस ने बताया कि बानी इसराइल और सेफाउल हक के अलावा, सोमवार को कई छापों के बाद मुर्शिदाबाद के 6 और लोगों को भी पकड़ा गया.ये लोग कथित तौर पर मुर्शिदाबाद हिंसा की घटना में शामिल रहे. पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान बाबुल एसके, अब्दुल खालिक, सबा करीम, रोनी एसके, मनारूल एसके और अजफरुल एसके के रूप में हुई है. सभी मुर्शिदाबाद के हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.
ईद के दौरान अपने घर मुर्शिदाबाद गए थे आरोपी
आईजीपी हिमांशु लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल भी बरामद की है. पश्चिम बंगाल पुलिस एसटीएफ मुर्शिदाबाद जिले में पिता पुत्र हरगोविंद दास और उनके बेटे चंदन दास की हत्या के मामले में जांच के तहत दोनों की तलाश कर रही थी. एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 2 और लोग हिरासत में दिए गए हैं . सभी 6 लोगों को पूछताछ के लिए झारसुगुड़ा के बनहरपाली पुलिस थाना ले जाया गया है. ये लोग इसी थाना क्षेत्र के बंडूबहाल में मजदूरी करते थे और ईद के दौरान अपने घर मुर्शिदाबाद गए थे और वहां कथित तौर पर हिंसा में शामिल होने के बाद ओड़िशा के झारसुगुड़ा वापस लौट आए थे.