

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 29 अप्रैल, 2025. यूपी के जनपद गाजीपुर सादात प्रखंड स्थित बिजहरी गांव की होनहार बेटी’ आग्या ‘ सिंह ने तेलंगाना राज्य की इंटरमीडिएट परीक्षा में 99.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप रैंक हासिल की है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न सिर्फ उसने अपने माता-पिता का नाम रोशन किया, बल्कि अपने नाना – नानी और पूरे गांव को गौरवान्वित कर दिया. आग्या, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह की पुत्री है जो मौजूदा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड हैदराबाद में सीनियर मैनेजर( टेक्निकल) के पद पर कार्यरत हैं. आग्या की इस सफलता की खबर मिलते ही उनके नाना, पूर्व उद्योग अधिकारी रामजी सिंह और नानी मनोरमा सिंह ने बिजहरी गांव में मिठाई बांटी और गांववासियों संग खुशियां साझा की. आग्या का पैतृक संबंध मिर्जापुर जनपद के ग्राम सभा मझली पट्टी , पोस्ट खुलवा से भी है. यह वही गांव है जहां उनके परदादा स्व. हरि बहादुर सिंह औराई इंटर कॉलेज में हेड मास्टर थे . आग्या की इस उपलब्धि को मिर्जापुर वासियों ने भी गर्व से स्वीकारा और उन्हें बधाइयों से नवाजा. रामजी सिंह, जो अपने सेवा काल में कानपुर में उद्योग अधिकारी थे, उन्होंने अपनी सभी बेटियों को बेटा समझकर उच्च शिक्षा दिलाई और संस्कारी परिवारों में उनका विवाह कर समाज के सामने मिसाल पेश की. उनकी चौथी बेटी ऑस्ट्रेलिया में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं . हाल ही में उन्होंने गांव में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी कराया, जिसमें सभी बेटियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. इस गौरवशाली आग्या की लालमुखी देवी ने पुत्र, पुत्रवधू और अपनी होनहार पौत्री को शुभकामनाएं दी. एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रामजी सिंह ने कहा, ” जो शिक्षा को प्राप्त करेगा, वही आगे बढ़ेगा. ” उन्होंने चारों बेटियों की सफलता का उल्लेख करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी अभिभावकों को बेटियों की शिक्षा में सजग रहने का संदेश भी दिया .