यूपी में सपा के गढ़ से चुनावी आगाज करेगी कांग्रेस, बनी रणनीति

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस, साल 2027 के चुनाव का आगाज समाजवादी पार्टी के करेगी.

बस्ती/ हैदराबाद, 28 अप्रैल, 2025. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र सरकार और भाजपा पर संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ काम करने का गंभीर आरोप लगाया है. यूपी के बस्ती में ‘ संविधान बचाओ रैली ‘ की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में अजय राय ने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है और संविधान को बदलने की साजिश में लगी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई में पूरी ताकत से मुकाबला करेगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी. अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर दिया है . उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सोच लोकतांत्रिक नहीं, बल्कि तानाशाही वाली है . नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान करना, विपक्षी नेताओं को एजेंसियों के जरिए दबाव में लाना, इसका उदाहरण है. कांग्रेस नेता ने कहा, ” हम राहुल गांधी के सिपाही हैं, जो अंग्रेजों से नहीं डरे, वे इन तानाशाह प्रवृत्ति वालों से भी नहीं डरेंगे . हम लड़ेंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत दिखाएंगे. “

बस्ती से ‘ संविधान बचाओ रैली ‘ की शुरुआत
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश में’ संविधान बचाओ रैली ‘ आयोजित की जाएगी. इसी क्रम में आज यानि सोमवार को बस्ती जिले के क्लब मैदान से रैली की शुरुआत हो रही है. यह रैली दिन के 11बजे शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता और आम जनता शामिल हुए. इसी तरह के रेलियों का आयोजन प्रदेश के अन्य जिलों में भी किया जाएगा. इसके बाद एक विशाल रैली राजधानी लखनऊ में आयोजित की जाएगी . बता दें कि कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और विपक्षी नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने के आरोप लगाती रही है.