कलिंगा इंस्टिट्यूट में एक और नेपाली छात्रा की मौत, 3 महीने के अंदर इस तरह का दूसरा मामला, एक छात्र गिरफ्तार
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीटेक छात्रा का शव संस्थान के महिला छात्रावास के कमरा नंबर 111 से बरामद हुआ है. उन्होंने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी और बीटेक की पढ़ाई कर रही थी.
भुवनेश्वर / हैदराबाद, 2 मई, 2025. ओड़िशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी ( केआईआईटी ) में गुरुवार देर शाम एक और नेपाली स्नातक छात्रा अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई है. ढाई महीने में इस तरह का यह दूसरा मामला है . इससे पहले 16 फरवरी 2025 को इसी संस्थान की एक अन्य नेपाली छात्रा प्रकृति लामसाल ने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद संस्थान में अशांति फैल गई थी.
भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त देवदत्त सिंह ने बताया कि महिला कैंपस में अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाई गई, संदेह है कि उसने सुसाइड की है. सुसाइड के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है . यह मृत छात्रा भी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी और नेपाल के बीरगंज इलाके की रहने वाली थी.
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस आईआईटी कैंपस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है. कैंपस में यह मौत 3 महीने से भी कम समय बाद हुई है, जब 20 वर्षीय नेपाली छात्रा ने अपने सहपाठी द्वारा कथित ब्लैकमेल के बाद सुसाइड कर ली थी. वह भी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रही थी.
ढाई महीने में दो छात्राओं की मौत
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीटेक छात्रा का शव संस्थान के महिला छात्रावास के कमरा नंबर 111 से बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि वह कंप्यूटर साइंस की छात्रा थी और बीटेक की पढ़ाई कर रही थी. उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. नेपाली छात्रा की मौत पर किट अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है. इससे पहले 1 अप्रैल को तीसरे वर्ष के बीटेक छात्र को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत छात्र की पहचान अर्णब मुखर्जी के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के रहने वाला था एवं वह केआईआईटी के हॉस्टल में रहता था. इस बीच खबर आई है कि छात्रा सुसाइड केस में एक छात्रा को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है.