105 शिक्षकों को मिला पिलर ऑफ़ द नेशन अवार्ड

प्रोफेसर ऋषभदेव शर्मा के साथ गाजीपुर के सुप्रसिद्ध लेखक, कवि और शिक्षा संसाधक डॉ राजीव सिंह भी हुए सम्मानित

हैदराबाद, 2 मई, 2025. डॉ राधाकृष्णन शिक्षक स्वयं सहायता समूह के तत्वावधान में पिछले दिनों ” पिलर ऑफ़ द नेशन अवार्ड – 2025″ का भव्य आयोजन केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद के परिसर में आयोजित किया गया. इस गरिमामय अवसर पर देशभर से चयनित 105 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित किए गए. आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध व्याख्याता, आलोचक एवं साहित्यकार प्रो. ऋषभदेव शर्मा एवं सुप्रसिद्ध शिक्षा संसाधक, लेखक व कवि डॉ राजीव कुमार सिंह प्रमुख मौजूद थे. इस अवसर पर प्रो. ऋषभदेव शर्मा ने कहा कि डॉ राधाकृष्णन शिक्षक स्वयं सहायक समूह की संपूर्ण कार्यकारणी जन सेवा का भाव लिए हुए है. उन्होंने इस अवसर पर सम्मानित सभी शिक्षकों को बधाई दी. वहीं, मुख्य अतिथि डॉ राजीव सिंह ने कहा कि लोक प्रसिद्ध उक्ति है — अखिलेश्वर है अवलंबन को. जो अपनी सहायता करता है, ईश्वर भी उसी की सहायता कर पाते हैं. यह संस्था शिक्षकों के संदर्भ में इसी प्रोत्साहन में लगी हुई है एवं समूह द्वारा किए गए कार्य देवीय कार्यों की श्रेणी में आते हैं. इसके लिए समूह की जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है. इस दौरान समूह के संस्थापक डॉ अजीत चौहान ने बताया कि समूह का उद्देश्य शिक्षकों को सशक्त बनाना है और इसलिए शिक्षकों की सहायता से यह कैसा संगठन खड़ा करना है, जिससे शिक्षक स्वयं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सके. संगठन शिक्षकों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है. समूह से जुड़ी अधिक जानकारी www.rktshgindi.org वेबसाइट पर उपलब्ध है . समूह के निर्देश भोला सिंह ने बताया कि बीते दिनों हैदराबाद की एक शिक्षिका का हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया. वो एक सिंगल पैरंट थी. वह अपने पीछे 17 वर्षीय पुत्र छोड़ गई. समूह ने उस बच्चों को आर्थिक सहयोग के लिए तुरंत कदम उठाए जिसका संतोष जनक परिणाम देखने को मिल रहा है. इसके लिए उन्होंने समूह के सदस्यों को विशेष रूप से धन्यवाद दिया. जानकारी के मुताबिक, ” पिलर ऑफ द नेशन अवार्ड की चयन प्रक्रिया में शिक्षण में नवाचार, विद्यार्थियों पर उनके प्रभाव और शिक्षण के प्रति उनके समर्पण भाव का गहन आकलन किया गया. इस पहल का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना एवं शिक्षकों के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है. माननीय अतिथि केंद्रीय हिंदी संस्थान, हैदराबाद केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक दो गंगाधर वानोडे ने केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा किए जा रहे शैक्षिक कार्यों की जानकारी दी और कहा कि समूह द्वारा एक मंच पर इतने शिक्षकों को संगठित करना शिक्षा की स्थिति सुधारने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जाना चाहिए. इस मौके पर प्रोग्राम मैनेजर संतोष माने, कोषाध्यक्ष प्रमोद पाल सहित अनेक विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे. कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. रक्षा मेहता व चंद्रकला जी ने किया. कार्यक्रम में गंगा पचौरी, धनंजय एवं डॉ. इंद्रजीत सिंह ने अहम भूमिका निभाई .