हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट
पणजी / हैदराबाद, 3 मई, 2025. गोवा के शिरगांव में लैराई ‘ जात्रा ‘ के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, जहां भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक ‘ जात्रा ‘ में शामिल होने के लिए इकट्ठा हुए थे. भारी भीड़ के बीच अफरा -तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और भगदड़ मच गई. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन अधिकतर लोग खतरे से बाहर हैं . घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट अस्पताल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया . मुख्यमंत्री ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
क्या है लैराई ‘ जात्रा ‘
लैराई देवी एक पूजनीय हिंदू देवी है, जिनकी मुख्य रूप से गोवा में, विशेषकर दक्षिण गोवा के शिरोड़ा गांव में पूजा की जाती है. लैराई देवी को समर्पित मंदिर स्थानीय लोगों और आसपास के इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र है. लैराई देवी ‘ जात्रा ‘ को शिरगांव ‘ जात्रा ‘ के नाम से भी जाना जाता है, गोवा का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो हर साल बिचोलिम तालुका के शिरगांव में लैराई देवी
के सम्मान में मनाया जाता है. यह जात्रा हिंदू पंचांग के मुताबिक, चैत्र मास ( मार्च अप्रै- अप्रैल) में होती है और कई दिनों तक चलती है. इस उत्सव की सबसे प्रमुख विशेषता है अग्नि पर चलने की परंपरा, जिसमें ” धोंड ” कहे जाने वाले श्रद्धालु जलती हुई अंगारों पर नंगे पैर चलते हैं. यह अनुष्ठान उनकी आस्था और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक माना जाता है.