हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
मध्य प्रदेश के भिंड की लहार सीट से बीजेपी विधायक अमरीश शर्मा फिलहाल चर्चा में है. उनके चर्चा में रहने की वजह उनकी’ हीरोपंती’ है. दरअसल, वह कहीं जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में एक युवक को पिटते देखा, उन्होंने अपनी गाड़ी रूकवाई और बंदूक लेकर हमलावरों को डांटने लगे
भिंड / हैदराबाद, 4 मई, 2025. चंबल क्षेत्र अपनी दबंगई के लिए विख्यात है. हाल ही में भिंड जिले की लहार सीट से भाजपा विधायक भी इसी वजह से चर्चा में आए. उन्होंने एक युवक को बदमाशों से बचाया. हालांकि, युवक को बचाने से ज्यादा चर्चा उसको बचाने के तरीके की हो रही है. विधायक ने जिस तरह युवक को बचाया, वह क्षेत्र में और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है . बात बीजेपी विधायक अंबरीश शर्मा’ गुड्डू’ की हो रही है. वही अंबरीश शर्मा, जिन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता को उनके ही क्षेत्र में 33 साल बाद पटखनी दी.
एक्शन हीरो स्टाइल में ली एंट्री+ घटना लहार क्षेत्र की है. युवक युवराज सिंह राजावत, कुछ बदमाशों से घिरा हुआ था. उसने शेयर मार्केट में निवेश के लिए उनसे पैसे लिए थे . पैसे वापस न करने पर बदमाश उसे घेरकर मारपीट करने लगे. सभी विधायक वहां से गुजरे और युवक को खतरे में देखकर तुरंत अपनी गाड़ी रूकवाई . वहां खुद बंदूक लेकर युवक को बचाने पहुंच गए. विधायक को देखकर सभी बदमाश मौके से भाग गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.