हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट
संबलपुर/ हैदराबाद, 5 मई, 2025 . संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जाति आधारित जनगणना करने की विपक्षी नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में बार-बार की गई मांग के बाद केंद्र सरकार आखिरकार जाति आधारित जनगणना करने पर सहमति हुई. इसे लेकर जिला कांग्रेस कमेटी संबलपुर द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर विजय उत्सव मनाया और कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया. संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में आयोजित विजय उत्सव में जीत का जश्न मनाते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता मिठाई का लुफ्त उठाया. इस दौरान कांग्रेस के जितेंद्र प्रधान, मोहम्मद जुबेर, दिलीप दुरिया, रवि राउत, विजय लक्ष्मी बेहरा, सस्मिता पटनायक, जितेंद्र महानंद, फिलिप कुमार, सुजाता एल पंडा, चुमकी महानंद, सत्यनारायण कैप्टन, प्रहलाद थांडी, वकील चौधरी, गोल्डन मेहर, बबीता एल पंडा, मकरध्वज रणबीरा, एमडी कलीम, एमडी सलीम व सामा सिंह मगर प्रमुख मौजूद थे