ज्योति मल्होत्रा पर कई बड़े खुलासे


ज्योति मल्होत्रा पर कई बड़े खुलासे… पहले पाक, फिर कश्मीर का दौरा और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक एजेंट से संपर्क

हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट-

जासूसी करने के आरोप गिरफ्तार हरियाणा की यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान में घुसकर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के वक्त ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियां और संपर्क विशेष रूप से संदिग्ध पाई गई है. हमले से पहले वह पाकिस्तान गई थी, उसके बाद कश्मीर का दौरा किया था.


चंडीगढ़/ हैदराबाद, 19 मई, 2025. हरियाणा की यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. पाक खुफिया एजेंसियों से जुड़े जासूसी मामले में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा पहले पाकिस्तान गई, फिर कश्मीर का दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीधे पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी. हरियाणा पुलिस के मुताबिक, यह कोई साधारण ‘ यात्रा ब्लॉगर ‘ का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर षड्यंत्र है.

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ज्योति थी एक्टिव

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आतंकी ठिकानों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान में घुसकर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के वक्त ज्योति मल्होत्रा की गतिविधियां और संपर्क विशेष रूप से संदिग्ध पाई गई है. पुलिस के मुताबिक, वे इस दौरान पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी और संवेदनशील सूचनाएं व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट के जरिए सझा कर रही थी.

कश्मीर दौरे और पाकिस्तान लिंक पर गहन जांच

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा पहलगाम हमले से पहले कश्मीर गई थी और उससे पहले पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुकी थी, जो एक प्रायोजित यात्रा मानी जा रही है. पुलिस अब इन यात्राओं के आपसी संबंध और उद्देश्य को खंगाल रही है. पुलिस ने यह भी बताया कि वह एक बार चीन भी गई थी और वहां का वीजा मांगते हुए वीडियो भी शेयर किया था. वह अन्य भारतीय यूटयूब इन्फलूएंसर्स के भी संपर्क में थी, जिनके पास एजेंसियों से जुड़ाव की आशंका पर भी अब जांच चल रही है .

पाकिस्तानी एजेंट से गहरे संबंध

हिसार के एसपी शशांक कुमार सावन ने खुलासा किया कि पाकिस्तानी उच्चायोग , नई दिल्ली में तैनात एक अधिकारी के सीधे संपर्क में थी, जिस हाल ही में भारत सरकार ने अमान्य राजनयिक प्रतिनिधि घोषित कर देश से निष्कासित किया है. दर्ज एफआईआर के मुताबिक, मल्होत्रा ने 2023 में पाकिस्तान का वीजा लेने के दौरान उच्चायोग में एहसान – उर- रहीम उर्फ दानिश से संपर्क किया था.

सोशल मीडिया की आड़ में खुफिया जाल ज्योति मल्होत्रा का यूटयूब चैनल ” ट्रैवल विद जेओ ” और इंस्टाग्राम अकाउंट मिलाकर लाखों फॉलो– अर्स हैं, जिनका उपयोग कर वह पाकिस्तानी नॉरेटिव को बढ़ावा देने के लिए तैयार की जा रही थी. पुलिस के मुताबिक, यह एक तरह का ” नॉरेटिव वाॅरफेयर ” है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंस र्स को एजेंट के रूप में विकसित किया जाता है.

अब तक की गई कार्रवाई
ज्योति मल्होत्रा को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में गिरफ्तार किया गया है.—– उन्हें कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है. पुलिस उनके लैपटॉप व मोबाइल उपकरणों का फॉरेंसिक परीक्षण कर रही है. पैसे का लेनदेन, यात्रा विवरण, और पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ हुई बैठकों की भी जांच की जा रही है. पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां अब इस मामले के गहरी नेटवर्क की जांच कर रही है, और इस मामले में और भी भारतीय संपर्कों की भूमिका की जांच की जा रही है.

पूछताछ के बाद कई हिरासत में
हरियाणा की ट्रैवल ब्लॉगर और यूटयूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की जा रही है. रविवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पर्यटन और आईटी सेल के प्रमुख हरकीरत सिंह को भी हिरासत में ले लिया गया . हरकीरत सिंह को पुलिस ने जासूसी और संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हिरासत में लिया है. हरकीरत ने ज्योति को दो बार पाकिस्तान का वीजा दिलाने में मदद की थी . हरकीरत के जरिए पाकिस्तान यात्रा के लिए जत्थों के वीजा का प्रबंध करते थे. इसी के जरिए उसने ज्योति मल्होत्रा के वीजा का भी प्रबंध किया. हरकीरत मूल रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र का निवासी है . पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि एचएसजीएमसी के भीतर और कौन-कौन लोग इस नेटवर्क से जुड़कर पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे हैं.