तेलंगाना की विरासत में रंगी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, हैदराबाद बना ग्लोबल सुर्खियों का केंद्र

मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन इस बार हैदराबाद में हो रहा है और शहर इस इवेंट को धमाकेदार बनाने में
कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. हाल ही में जब 109 देशों का प्रतिनिधित्व कर रही प्रतियोगियों ने पुराने शहर की सड़कों पर कदम रखा तो हैदराबाद जगमगा उठा

हैदराबाद, 19 मई, 2025 . उनका शहर के ऐतिहासिक चारमीनार और लाड बाजार में कारपेट बेचकर भव्य स्वागत किया गया . लाड बाजार को चूड़ी बाजार के नाम से भी जाना जाता है. इस बीच 400 साल पुराने चारमीनार पर उस समय माहौल और खुशनुमा हो गया, जब प्रतियोगियों ने मार्फ़ संगीत पर जमकर ठुमके लगाए. चारमीनार पर एक स्पेशल फोटो शूट का आयोजन किया गया. यहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर प्रतियोगियों की हौसला अफजाई की . इसके जवाब में ब्यूटी पेजेंट का ख़िताब अपने नाम करने आई इन खूबसूरत प्रतियोगियों ने भी भीड़ का अभिवादन किया.

बाजार में घूम रही प्रतियोगी
हेरिटेज वॉक के तहत प्रतियोगियों ने शॉपिंग के लिए लाड बाजार का रुख किया. चूड़ियों और मोती की ज्वेलरी के लिए मशहूर इस चहल पहल भरे बाजार में चूड़ियां बनाने की तकनीकों के बारे में बताते हुए पारंपरिक शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया गया. मिस वर्ल्ड के प्रतिनिधियों ने कारीगरों के कौशल की प्रशंसा की . अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय दुकानदारों मेहमानों को गुलाब का भेंट कर स्वागत किया और उनकी शॉपिंग के बदले पेमेंट लेने से मना कर दिया. इससे प्रतियोगियों को हैदराबाद के आकर्षण और सांस्कृतिक समृद्धि को अपने अपने देशों में शेयर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया. इसके बाद प्रतियोगियों ने ऐतिहासिक चौमहल्ला पैलेस का दौरा किया, जो कभी निजामों की गद्दी हुआ करता था. यहां उनके सम्मान में एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. तेलंगाना सरकार ने इस यात्रा के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिसमें कड़ी सुरक्षा और ट्रैफिक को ध्यान में रखा गया है.

पूरा कार्यक्रम जारी
मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन 10 मई से हैदराबाद में शुरू हो चुका है और यह 31 मई तक चलेगा.