बैंक ऑफ़ बड़ौदा व हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के सह — सौजन्य में हिंदी परिचर्चा आयोजित

हैदराबाद, 2 जून, 2025. पिछले दिनों हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के स्थापना दिवस के 90 वर्ष पूर्ण होने एवं राजभाषा हिंदी के 50 वें वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक उपलक्ष में बैंक ऑफ़ बड़ौदा व हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान में जनसंपर्क भाषा हिंदी के 90 वर्ष और राजभाषा हिंदी के 50 वें स्वर्ण यात्रा पर हिंदी परिचर्चा का आयोजन किया गया. समिति के प्रधानमंत्री शेख गैबुवली, संस्थापक मंडली सदस्य व हिंदी सेवी श्रुतिकांत भारती, रामचंद्र, हिंदी प्रचार सभा तेलंगाना राज्य के प्रमुख डॉ. वेंकटेश्वर राव, सहायक महाप्रबंधक ( सेवानिवृत केनरा बैंक ), तेलुगू हिंदी साहित्यविद डॉ. जे. लक्ष्मी रेड्डी, अनुवादक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की
मौजूदगी में परिचर्चा आयोजित किया गया. गौरतलब है कि बैंक स्कूल / कॉलेज/ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर विभिन्न हिंदी कार्यक्रम और प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाता रहा है, इसी क्रम में बॉब परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुरुआत प्रार्थना गीत से हुआ और हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के 90 वर्ष पूर्ण होने की यात्रा पर एवं जनसंपर्क भाषा से बैंकों में प्रौद्योगिकी भाषा तक हिंदी के बदलते आयाम पर भी चर्चा की गई. आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अध्यापन कार्य से जुड़े हुए शिक्षकवृंद, साहित्यकारों और हिंदी सेवियों एक मंच पर आना वास्तव में एक सफल प्रयोग था. वहीं, हिंदी पर विविध कोतूहल और जिज्ञासा भरे प्रश्नों के प्राप्त उत्तर से नए परिप्रेक्ष्य उभरकर आए. इस मौके पर हिंदी सेवी अतिथियों को ज्ञापिकाएं भेंट की गई और राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ.