78 वां बर्थडे पर लालू यादव नेकाटा 78 किलो का लड्डू

बर्थडे पर यह क्या हो गया? राजद के बड़े नेता ने लालू यादव की तस्वीर पर माला पहना दी. कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और अवध बिहारी चौधरी जैसे सीनियर नेता ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया.

नई दिल्ली/ पटना/ हैदराबाद, 11 जून, 2025. बिहार में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. यह लालू प्रसाद यादव का 78 वां जन्मदिन है. जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हुआ यह कि सिवान में राजद के सीनियर नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दिया. जबकि जीवित व्यक्ति की तस्वीर पर माल्यार्पण नहीं किया जाता. लेकिन पार्टी के कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और अवध बिहारी चौधरी जैसे सीनियर नेता ने भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया. जब चौधरी ने लालू प्रसाद यादव की तस्वीर पर माला चढ़ा दी तो उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं भी होने लगी. अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सिर्फ नाम नहीं, एक आंदोलन है. बाकी नेता जहां कुर्सी के पीछे भागते रहे, वहीं लालू प्रसाद यादव ने अपने जीवन को सिद्धांतों के लिए समर्पित किया. चौधरी ने कहा,’ जो रेल चला सकता है बिना किराया बढ़ाए, वो लालू है, जो पिछड़ों, दलितों, वंचितों और आम आदमी की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाया वो लालू हैं.’

राबड़ी के घर पर जुटे कार्यकर्ता

लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर समर्थकों तक ने पूरे राज्य में जन्मदिन का जश्न मनाया . लालू प्रसाद यादव ने केक काटकर जन्मदिन मनाने की शुरुआत की. इस मौके पर राजद नेता और कार्यकर्ताओं का पूर्व सीएम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर जमावड़ा लग रहा और सभी ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी . बता दें कि, लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही रेल मंत्री भी रहे हैं. बिहार में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और इन चुनावों को लेकर महागठबंधन और एनडीए में शामिल दल तैयारी में जुटे हुए हैं.

जन्मदिन, 78 किलो का लड्डू, राजद प्रमुख ने तलवार से काटा

राजद के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी . बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को अपना 78 वां जन्मदिन मनाया. उन्होंने मंगलवार की रात 12 बजे ही केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया. राबड़ी देवी ने केक खिलाकर उन्हें बधाई दी. लालू प्रसाद यादव के 78 वें जन्मदिन के मौके पर आरजेडी इसे सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया. पटना में राबड़ी आवास पर 78 पाउंड का केक काटा गया . सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा. लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज में ढ़ोल – नगाड़ों, ताशों और मिठाइयों के साथ लालू आवास पहुंचे. कई कार्यकर्ता ट्रॉली पर मिठाई, खाजा, रसगुल्ले और लड्डू लेकर आए. उन्होंने लालू प्रसाद यादव के हाथ में तलवार थमाई और उस 78 किलो लड्डू को तलवार से कटवाकर जश्न मनाया.