
हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के 90 वें वार्षिक समारोह संपन्न, राज्यपाल द्वारा समारोह उद्घाटित
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट

हैदराबाद, 11 जून, 2025. हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के 90 वें वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. सभा के सभागृह में तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा बतौर मुख्य अतिथि इसका विधिवत उद्घाटन किया. दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटित कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने विभिन्न प्रांतो से आए हिंदी सेवियों का सम्मान किया. इस दौरान सभा द्वारा 90 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित विविध प्रतियोगिताओं सफल होने पर विद्यालयों और कॉलेज स्तरीय छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद के अध्यक्ष प्रो. चंद्रदेव, अपने उद्बोधन में सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि उगादि पर्व के दिन 1935 में हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद की स्थापना की गई थी. वहीं सभा के प्रधानमंत्री एस. गैबुवली मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए उन्हें विनम्र और प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया. जबकि अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने कहा, उन्हें सभा में आकर बड़ी प्रसन्नता हुई है कि हिंदी प्रचार सभा हैदराबाद बीते 90 वर्षों से निरंतर हिंदी का प्रचार प्रसार कर रही है. उन्होंने सभा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी . राज्यपाल ने कहा आजकल इंटरनेट युग में सोशल मीडिया, सेल फोन आदि के माध्यम से गांव देहातों तक हिंदी पहुंच चुकी है . इस अवसर पर केंद्रीय हिंदी निदेशालय, नई दिल्ली, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के निर्देश प्रो. सुनील बाबूराव कुलकर्णी ने सभा के कार्यकलापों पर प्रशांत व्यक्ति की और सभा 90 वर्ष से शताब्दी के तरफ अग्रसर पर सभी को आभार जताया. समारोह का संचालन सुषमा देवी ने किया. आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों हिंदी प्रेमी, अध्यापक, प्राध्यापिका, प्राध्यापक, केंद्र व्यवस्थापक व हिंदी प्रचारकों ने मौजूद रहकर सहयोग प्रदान किया. इस दौरान हिंदी विशिष्ट सेवक श्रुतिकांत भारती समेत अनेक हिंदी प्रेमियों को शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. अंत में लेखिका व साहित्यकार विभा भारती द्वारा धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के पश्चात समारोह का समापन हुआ.
