अग्रवाल समाज तेलंगाना चुनाव परिणाम घोषित, अनिरुद्ध गुप्ता बने अध्यक्ष, एके टीम के सभी उम्मीदवार चुनाव जीते
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
हैदराबाद, 30 जून, 2025. यहां के सिकंदराबाद स्थित ड्रीमलैंड गार्डन में अग्रवाल समाज तेलंगाना के संपन्न हुए चुनावों के घोषित परिणाम में एके टीम के सभी प्रत्याशियों ने अपने – अपने प्रतिद्वंदियों पर भारी बढ़त बनाकर शानदार जीत हासिल की है. विशेष रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार अग्रवाल, मानद मंत्री विकास कुमार केशान, सह मंत्री डॉ सीमा जैन( जिन्होंने सर्वाधिक मत पाकर एक इतिहास रच दिया. जबकि कोषाध्यक्ष पद पर आंचल गुप्ता ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. जानकारी के मुताबिक, इस जीत का सबसे विशेष पहलू यह है कि इतनी भारी अंतर से मिली जीत में अग्रवाल समाज तेलंगाना के हर वर्ग का अपार समर्थन और जमींदारी का मजबूत पक्ष नजर आता है. यह चुनाव नतीजे साफ दर्शाता है कि नव निर्वाचित नेतृत्व पर अग्रवाल समाज तेलंगाना का विश्वास और एके टीम की एकजुटता कितनी मजबूत है. अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते हुए अनिरुद्ध गुप्ता अपने संबोधन में कहा कि आप और हम सभी मिलकर अग्रवाल समाज तेलंगाना एक नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे एवं समाजहित में उत्कृष्ट सेवा कार्य कुछ समय लगाएंगे, इन्हीं शब्दों के साथ आप सभी समाज बंधुओ को हार्दिक मंगल कामनाएं. जय तेलंगाना, जय हिंद.

इस आशय की जानकारी विशिष्ट समाजसेवी तथा अग्रवाल समाज तेलंगाना के सम्माननीय पूर्व पदाधिकारी मनीष अग्रवाल ने देते हुए बताया कि आयोजित मतदान प्रक्रिया में कुल 99 शाखाओं में 611 मतदाता है जिसमें से 552 मतदाताओं ने कुल पांच पदों के लिए दो टीमों के कुल 10 प्रत्याशियों के लिए अपने मताधिकारों का इस्तेमाल किया. मतगणना के बाद रविवार को चुनाव अधिकारी मोहन गुप्ता ने परिणामों की घोषणा की.