कवि सुनील मिश्रा द्वारा लिखित” नए किरदार” काव्य

हैदराबाद, 4 जुलाई, 2025. कवियों की सक्रिय साहित्यिक संस्थान ” गीत चाँदनी ” के तत्वावधान में कवि सुनील मिश्रा द्वारा स्वरचित काव्य — संग्रह ” नए किरदार” का लोकार्पण रविवार( 6 जुलाई) शाम को कोकापेट, हैदराबाद स्थित क्लब हाउस, वर्टेक्स पनाश स्वीट सोसाइटी परिसर में आयोजित होगा. गीत चाँदनी के 44 वां वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट कवि अंजनी कुमार गोयल होंगे एवं ” नए किरदार” काव्य – संग्रह का लोकार्पण मुख्य अतिथि गोयल करेंगे. वहीं, कार्यक्रम के विशेष अतिथि ठाकुर दिनेश सिंह एवं सम्माननीय अतिथि जनाब अब्दुल हमीद खान होंगे और ” लोकार्पित ” काव्य- संग्रह ” नए किरदार ” पुस्तक पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. गीत चाँदनी के अध्यक्ष तथा विशिष्ट कवि चंपालाल बैद कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं गोलकोंडा दर्पण के संपादक तथा गीत चाँदनी के कार्यदर्शी कवि गोविंद अक्षय मंच संचालन करेंगे.
इस मौके पर मौजूद कवियों सहित सभी सम्माननीय अतिथियों का स्मृति – चिन्ह, शाल और पारिश्रमिक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा. इस दौरान कवि सुनील मिश्रा के सम्मान में कवि गोष्ठी आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमंत्रित कवि चंपालाल बैद, गोविंद अक्षय, रत्नकला मिश्र, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, अंजनी कुमार गोयल, अतियब एजाज, संत कुमार मंडल ‘ जागृति’ तश्कील रज्जाकी, अब्दुल हमीद खान, ठाकुर दिनेश सिंह एवं कवि सुनील मिश्रा काव्य- पाठ करेंगे. आयोजक द्वारा सभी हिंदी प्रेमी श्रोताओं और शुभचिंतकों से कार्यक्रम को मौजूद रहकर सफल बनाने का अनुरोध किया गया है.