बुधवार को रहेगा ‘ भारत बंद,’ 25 करोड़ कर्मचारी करेंगे हड़ताल

कल यानी बुधवार यानी 9 जुलाई को 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे. ये कर्मचारी बैंकिंग, बीमा, राजमार्ग निर्माण और कोयला खनन समेत अन्य कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं. हड़ताल 10 ट्रेड यूनियन और उनकी सहयोगी इकाइयों द्वारा सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए बुलाई गई है. जिससे कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती है.


नई दिल्ली/ पटना/ चेन्नई/ कोलकाता/ हैदराबाद, 8 जुलाई, 2025. अगर आप बुधवार यानी 9 जुलाई को बैंक, पोस्ट ऑफिस, या सरकारी दफ्तर जाने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाइए. क्योंकि, कल देश भर के 25 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे. ये कर्मचारी बैंकिंग, बीमा, राजमार्ग निर्माण और कोयला खनन समेत अन्य कई क्षेत्रों में कार्यरत हैं . यह हड़ताल 10 ट्रेड यूनियन और उनके सहयोगी इकाइयों द्वारा सरकार की मजदूर, किसान और राष्ट्र विरोधी नीतियों का विरोध करने के लिए बुलाई गई है . जिससे कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती है. ट्रेड यूनियनों क्या कहना है कि 9 जुलाई की प्रस्तावित हड़ताल कोई प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश की नीतियों और श्रमिकों के अधिकारों पर सवाल उठाने की बड़ी कोशिश है. अगर हड़ताल सफल रही, तो इसका असर न केवल सेवाओं पर पड़ेगा, बल्कि सरकार की नीतियों पर भी पड़ सकता है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर देशव्यापी हड़ताल के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा और क्या-क्या बंद रहेगा?1- बैंकिंग सेवाएं, बीमा कंपनियों का काम, पोस्ट ऑफिस, कोयला खदानों का कामकाज, राज्य परिवहन सेवाएं ( सरकारी बसें ), हाईवे और कंस्ट्रक्शन का काम, सरकारी कंपनियों का उत्पादन आदि.

ट्रेन सेवाओं पर भी हो सकता है असर

इसके अलावा किसान और ग्रामीण मजदूर भी इस विरोध में शामिल होंगे. ये हड़ताल देश भर में होगी. रेलवे का टूरिज्म जैसे कुछ जरूरी सेक्टरों को इस हड़ताल से बाहर रखा गया है.

क्या स्कूल- कॉलेज रहेंगे बंद
स्कूल, कॉलेज को बंद करने को लेकर फिलहाल ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन परिवहन सेवाओं के प्रभावित होने की वजह से आने-जाने में दिक्कत हो सकती है.