बाल बाल बचे तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार की शाम अपनी आवास पर लौटने के दौरान हादसे के शिकार होते-होते बचे. तेजस्वी की कार में एक तेजस्वी यादव की सुरक्षा में युवक ने टक्कर मारने की कोशिश की…

पटना/ हैदराबाद, 11 जुलाई, 2025. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक हुई है. इस घटना में तेजस्वी यादव बाल बाल बचे हैं. इस मामले में पुलिस फिलहाल कार्रवाई कर रही है. दरअसल, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को एक बड़े हादसे में बाल बाल बच गए . राजधानी पटना में जेपी गंगा पथ ( मरीन ड्राइव ) पर उनके काफिले में एक तेज रफ्तार कार ने जबरन घुसने की कोशिश की. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया और चालक को मौके पर ही दबोच लिया .

बाल बाल बचे तेजस्वी
प्रदत्त जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव बुधवार शाम एक कार्यक्रम से लौटकर अपने आवास जा रहे थे. इसी दौरान मरीन ड्राइव के पास यह तेज रफ्तार कार उनके काफिले के करीब आ गई और टक्कर मारने की कोशिश की. गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया और कोई दुर्घटना नहीं हुई. वहीं घटना के बाद मौके पर अपरा –तफरी मच गई. पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है . जानकारी के मुताबिक, पटना के सुल्तानगंज थाने की पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर चालक का
इरादा क्या था.

नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में फिर चूक

नेता प्रतिपक्ष घटना के बाद सुरक्षित अपने आवास पहुंच गए लेकिन इस घटना ने राजधानी पटना में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि करीब 1 महीने पहले भी तेजस्वी यादव के काफिले के साथ ऐसी ही घटना हो चुकी है. वैशाली जिले के गोरौल में उनके काफिले में एक तेज रफ्तार ट्रक घुस गया था. जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे.

बिहार सरकार पर हमलावर तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव इन दिनों लगातार राज्य सरकार पर निशाना साथ रहे हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा में बार-बार हो रही
चूक को लेकर विपक्ष हमलावर हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है कि कहीं यह कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं थी . वहीं बीते दिन बिहार बंद के दौरान भी तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर हमला बोला.