ओडिशा की सरकार अडानी चलाते हैं

भुवनेश्वर / हैदराबाद, 11 जुलाई, 2025. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज यानी शुक्रवार को भुवनेश्वर के बरमुंडा मैदान में एक विशाल रैली ‘ संविधान बचाओ समावेश’ को संबोधित किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ओड़िशा में 40 हजार से अधिक महिलाएं गायब हो गई है. आज तक नहीं मालूम कि ये महिलाएं कहां पर गई. महिलाओं के खिलाफ हर रोज यहां पर अत्याचार होता है. यहां की सरकार को इससे कोई लेना-देना नहीं है. राहुल गांधी ने कहा,’ ओड़िशा सरकार का एक ही काम है कि राज्य के गरीब लोगों के हाथों से
ओड़िशा का संपत्ति को चुराना. पहले बीजेडी की सरकार ने भी यही किया और अब बीजेपी सरकार भी यही कर रही है. एक तरफ ओड़िशा की गरीब जनता, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, किसान और मजदूर हैं, और दूसरी तरफ 5 से 6 अरबपति और बीजेपी सरकार है. यह लड़ाई जारी है . केवल कांग्रेस कार्यकर्ता, ओड़िशा की जनता के साथ मिलकर, इस लड़ाई को जीत सकते हैं, कोई और नहीं.’

बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश – कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा,’ बीजेपी’ लगातार संविधान पर आक्रमण कर रही है. जिस तरह से महाराष्ट्र में चुनाव चोरी किया गया, उसी तरह से बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश की जा रही है. चुनाव चोरी करने के लिए चुनाव आयोग ने नई साजिश शुरू की है. चुनाव आयोग बीजेपी का काम कर रहा है, अपना काम नहीं कर रहा है. महाराष्ट्र के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच एक करोड़ नए वोटर आ गए, लेकिन अभी तक किसी को नहीं मालूम यह वोटर कौन थे और कहां से आए. हमने चुनाव आयोग से कई बार कहा कि — हमें वोटर लिस्ट दीजिए, वीडियो दीजिए, लेकिन चुनाव आयोग नहीं दे रहा. ये लोग बिहार का चुनाव भी चोरी करना चाहते हैं, पर हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.

अदानी के परिवार के लिए रथ रोक दिया जाता है— राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा,’ अदानी ओड़िशा सरकार चलाते हैं, अदानी नरेंद्र मोदी को चलाते हैं. जब ओड़िशा में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाती है, जब जगन्नाथ यात्रा के रथ खींचे जाते हैं, तो लाखों लोग इसे देखते हैं और इसका अनुसरण करते हैं. फिर एक नाटक होता है. अदानी और उनके परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं. इससे आपको ओड़िशा सरकार के बारे में सब कुछ समझ में आ जाएगा. यह ओड़िशा सरकार नहीं है, यह अदानी जैसे 5 से 6 अरबपतियों की सरकार है . इसका लक्ष्य आपकी जमीन, जंगल और भविष्य को चुराना है.’

आदिवासियों को उनकी जमीन से हटा दिया जाता है
राहुल गांधी+ राहुल गांधी ने कहा,’ ओड़िशा बीजेपी का मॉडल है. ये लोग 5 से 6 बड़ी कंपनियों को आप पूरा का पूरा धन दे रहे हैं. मैं किसानों और महिलाओं के डेलिगेशन से मिला, उनकी आवाज सुनी, उनका दुख दर्द सुना. जल, जमीन, जंगल आदिवासियों के हैं और आदिवासियों को बिना पूछे, जमीन से हटा दिया जाता है. Pesa कानून लागू नहीं किया जाता है. आदिवासियों को पट्टा नहीं दिया जाता है. यह जमीन उनकी है, जल उनका है, जंगल उनका है. कांग्रेस पार्टी Pesa कानून लाई थी, ट्राइबल बिल लाई थी. इन कानूनों को हम लागू करके दिखाएंगे, आदिवासियों को उनकी जमीन वापस दिलवाएंगे .

संविधान बचाओ रैली में राहुल गांधी बोले— आपकी सरकार 24 घंटे केवल आपका खून चुस्ती है

ओड़िशा विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह पहला ओड़िशा दौरा है. इससे कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज शुक्रवार को ओड़िशा के एक दिनी दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे और यहां के बरमुंडा मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली में शामिल हुए. राहुल गांधी दोपहर 3 बजे कांग्रेस भवन किसानों के प्रतिनिधि मंडल से मिले और उनसे चर्चा की. राहुल गांधी विधायकों और प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे चर्चा की. कांग्रेस नेता शाम 5 बजे दिल्ली वापस लौट गए.