
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट
गुरुग्राम की 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता के हाथों हुई हत्या के बाद, अब उसकी सबसे करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
गुरुग्राम / हैदराबाद, 13 जुलाई, 2025. 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता के हाथों हुई हत्या के बाद, आप उसकी सबसे करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं . हिमांशिका के मुताबिक, राधिका की जिंदगी कोर्ट पर जितनी आजाद दिखती थी, घर की चारदीवारी में उतनी ही घुटन और पाबंदियों से भरी थी. हिमांशिका ने राधिका यादव की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही’ लव जिहाद ‘ की चर्चा पर भी जवाब दिया है. राधिका की हत्या के 2 दिन बाद, उसकी 10 साल पुरानी दोस्त हिमांशिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी है.’ राधिका यादव की सच्चाई ‘ नाम के इस वीडियो में हिमांशिका ने दावा किया है कि राधिका के माता-पिता बेहद रूढ़िवादी थे और उस पर कड़ी पाबंदियां लगाते थे. उसे घर में घुटन होती थी. वह किसी से बात भी करती तो उसे बताना पड़ता था. हर चीज में रोक-टोक थी. हिमांशिका ने राधिका के कुछ अनदेखे वीडियो और तस्वीरें भी साझा की, जिनमें वह खिलखिला कर हंसती हुई नजर आ रही है. दोस्त के मुताबिक, राधिका को फोटो खिंचवाना और वीडियो बनवाना बेहद पसंद था, लेकिन धीरे-धीरे सब बंद हो गया. हिमांशिका के खुलासे से पिता के बयान के पीछे की एक गहरी और दर्दनाक कहानी की ओर इशारा करते हैं. हिमांशिका का कहना है कि राधिका 18 साल से टेनिस खेल रही थी और यह उसका जुनून था. लेकिन उसके माता-पिता पर सामाजिक दबाव हावी था. वे बहुत ज्यादा सोचते थे कि लोग क्या कहेंगे. हिमांशिका ने राधिका को एक मासूम और दयालु इंसान के रूप में याद किया. उसने लिखा, हम 2012–13 से साथ में टेनिस खेलते थे, कई टूर्नामेंट्स में साथ गए. मैंने उसे कभी किसी और से बात करते नहीं देखा.
लव जिहाद’ के दावों को दोस्त ने नकारा
राधिका यादव की हत्या की वजहों को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से ‘ लव जिहाद’ के दावे किए गए. राधिका यादव के साथ 1 साल पुराने वीडियो में दिखे एक्टर इनामुल हक के साथ नाम जोड़कर इस तरह के दावे किए जा रहे हैं . पहले इनामुल हक ने कहा कि उनका राधिका के साथ सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था, कोई पर्सनल बातचीत नहीं थी. अब राधिका की दोस्त हंसिका ने भी इन दावों को नकारा है. हंसिका ने कहा,’ लव जिहाद’ के बारे में बात हो रही है, किसी के पास कोई प्रूफ क्यों नहीं है? ‘ लव जिहाद… वह तो किसी से बात भी नहीं करती थी.’
10 दिनों से परेशान की राधिका यादव, तीन दिनों से चल रही थी मर्डर की प्लानिंग, दोस्त का नया दावा
राधिका यादव हत्याकांड में उसकी दोस्त हिमांशिका ने एक नया वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में भी उसने कई बड़े दावे किए हैं. उसने बताया है कि 10 दिनों से राधिका परेशान थी और उसके पिता उसे करने की प्लानिंग पिछले तीन दिनों से कर रहे थे. उसने बताया कि अपने ही घर में घुटन महसूस कर रही थी. उसके पिता अपने दोस्तों की बात में आ गए थे और इसके चलते पिछले 10 दिनों से पिता और बेटी के बीच विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया था और राधिका इसके चलते काफी परेशान भी रह रही थी. खुद को राधिका की बेस्ट फ्रेंड बताने वाली हिमांशिका नाम की लड़की ने अपने पहले वीडियो में बताया था कि कैसे राधिका के घर पर रोक-टोक थी. उसके छोटे कपड़े पहने, लड़कों से बात करने पर शर्मिंदा किया जाता था. हिमांशिका ने कहा, मैं कल राधिका के घर गई तो मुझे पता चला कि उसका मर्डर प्लान तीन दिनों से चल रहा था. हिमांशिका ने दावा किया कि कुछ लोग राधिका के पिता को ताना मारते थे और इन्हीं की बातों में आकर उन्होंने गोली चलाई. राधिका की दोस्त ने यह भी दावा किया कि उसके पिता को साइकोलॉजिकल परेशानी थी और ये उनके चेहरे पर दिख रहा था.
राधिका हत्याकांड : पिता न्यायिक हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया !
टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव हत्याकांड में आरोपित पिता दीपक यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में अब कई नए खुलासे हुए हैं. इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राधिका के शरीर से तीन नहीं बल्कि चार गोलियां मिली है . आगे पुलिस की जांच चल रही है.
